Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
अजब-गजब खबरें
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी
अजब-गजब

गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी

गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी
लेखन अंजली
Jun 02, 2022, 01:06 pm 3 मिनट में पढ़ें
गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी
24 वर्षीय लड़की खुद से करेगी शादी (तस्वीर: इंस्टा/@kshamachy)

गुजरात के वडोदरा शहर में रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु 11 जून को बिना दूल्हे के पारंपरिक अनुष्ठानों से शादी करने जा रही हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि दूल्हा नहीं होगा तो वह फेरे किसके साथ लेंगी, तो बता दें कि क्षमा किसी युवक के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ शादी करने जा रही हैं। देश में संभवत: यह पहली तरह की शादी होगी। आइए जानें पूरी खबर।

बयान
शादी नहीं करनी थी, लेकिन दुल्हन बनना है- क्षमा

TOI के मुताबिक, क्षमा ने बताया, "किशोरावस्था के बाद से मैं शादी नहीं करना चाहता थी, लेकिन दुल्हन बनना चाहती थी, इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। गुजरात में शायद ये पहली सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी है।" क्षमा ने आगे बताया कि एक वेब सीरीज में एक एक्ट्रेस ने कहा था कि "हर महिला दुल्हन बनना चाहती है, लेकिन पत्नी नहीं" और इसके बाद से उसका खुद से शादी करने का विचार मन में आया।

जानकारी
क्या है सोलोगैमी?

सोलोगैमी या ऑटोगैमी किसी महिला या पुरुष द्वारा खुद से ही शादी करने को कहा जाता है। सोलोगैमी का समर्थन करने वाले लोगों का तर्क है कि खुद से शादी करना खुद की अहमियत करने को दर्शाता है। इसे एकल विवाह भी कहते हैं।

कारण
खुद से लगाव के कारण एकल शादी कर रही हैं क्षमा
खुद से लगाव के कारण एकल शादी कर रही हैं क्षमा
क्षमा की इंस्टाग्राम फोटोज (तस्वीर: इंस्टा/@kshamachy)
खुद से लगाव के कारण एकल शादी कर रही हैं क्षमा
क्षमा की इंस्टाग्राम फोटोज (तस्वीर: इंस्टा/@kshamachy)
खुद से लगाव के कारण एकल शादी कर रही हैं क्षमा
क्षमा की इंस्टाग्राम फोटोज (तस्वीर/@kshamachy)

एक निजी फर्म में काम करने वाली क्षमा ने कहा कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं। वह खुद से प्यार करती हैं, इसलिए शादी भी खुद से कर रही हैं। क्षमा ने कुछ ऑनलाइन शोध भी किए कि क्या देश में किसी महिला ने खुद से शादी की है, लेकिन उसे कोई नहीं मिला। क्षमा ने कहा, "शायद मैं अपने देश में आत्म-प्रेम का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली लड़की हूं।"

परिवार
माता-पिता भी हैं राजी

क्षमा ने यह भी बताया कि उसकी इस अनोखी शादी के बारे में सुनकर कई लोगों को शायद अजीब लगे या फिर कुछ लोग आत्म-विवाह को अप्रासंगिक भी मान सकते हैं। हालांकि, वह असल में जो चित्रित करने की कोशिश कर रही है, वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं। क्षमा ने कहा कि उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और वे उनकी ऐसी शादी के समर्थन में हैं।

रस्में और हनीमून
मांग में सिंदूर भी लगेगा, हनीमून पर भी जाएंगी

क्षमा ने अपने शादी के स्थल के लिए वडोदरा में गोत्री जगह के एक मंदिर को चुना है और शादी में वह खुद से पांच कसमें खाने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि बिना दूल्हे के सात फेरे से लेकर सभी पारंपरिक अनुष्ठान होंगे। यहां तक कि मांग में सिंदूर भी लगेगा। यही नहीं, शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए वह गोवा में दो हफ्ते तक रहने वाली हैं।

जानकारी
इंस्टाग्राम पर फेमस हैं क्षमा

क्षमा इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनके अकाउंट को 17,000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
वडोदरा
गुजरात
अजब-गजब खबरें
ताज़ा खबरें
उत्तरी-सिक्किम की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं
उत्तरी-सिक्किम की ये पांच जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं लाइफस्टाइल
वीवो V23e 5G और वीवो Y21T 4G की कीमतों में कटौती, जानिए नए दाम
वीवो V23e 5G और वीवो Y21T 4G की कीमतों में कटौती, जानिए नए दाम टेक्नोलॉजी
क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना'
क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' मनोरंजन
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? मनोरंजन
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया राजनीति
वडोदरा
वडोदरा: पालतू कुत्ते को खोने के बाद लड़की ने गोद लिया चिड़ियाघर का तेंदुआ
वडोदरा: पालतू कुत्ते को खोने के बाद लड़की ने गोद लिया चिड़ियाघर का तेंदुआ अजब-गजब
गुजरात: वडोदरा में खुले में मांसाहार और अंडे बेचने पर पाबंदी, मुख्य सड़कों से हटेंगे ठेले
गुजरात: वडोदरा में खुले में मांसाहार और अंडे बेचने पर पाबंदी, मुख्य सड़कों से हटेंगे ठेले देश
गुजरात: भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
गुजरात: भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख देश
वडोदरा: पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, छह पुलिसकर्मियों ने किया आत्मसमर्पण
वडोदरा: पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, छह पुलिसकर्मियों ने किया आत्मसमर्पण देश
वडोदरा: COVID-19 अस्पताल में 12 घंटे गुल रही बिजली, वेंटिलेटर पर थे छह मरीज
वडोदरा: COVID-19 अस्पताल में 12 घंटे गुल रही बिजली, वेंटिलेटर पर थे छह मरीज देश
और खबरें
गुजरात
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन ऑटो
कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता
कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता देश
भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें
भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें लाइफस्टाइल
गुजरात: जहरीली शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत, अस्पताल जाएंगे केजरीवाल
गुजरात: जहरीली शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत, अस्पताल जाएंगे केजरीवाल देश
और खबरें
अजब-गजब खबरें
आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास
आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास अजब-गजब
15,000 रुपये में बिक रहे बरमूडा शॉर्ट्स, लोग बोले- बाबूराव का कच्छा इतना महंगा
15,000 रुपये में बिक रहे बरमूडा शॉर्ट्स, लोग बोले- बाबूराव का कच्छा इतना महंगा अजब-गजब
आंध्र प्रदेश: दो बच्चों की मां 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी, थाने पहुंचा मामला
आंध्र प्रदेश: दो बच्चों की मां 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी, थाने पहुंचा मामला अजब-गजब
बिहार: सांप के काटने पर उसको साथ में अस्पताल ले गया शख्स, बोला- इसी ने काटा
बिहार: सांप के काटने पर उसको साथ में अस्पताल ले गया शख्स, बोला- इसी ने काटा अजब-गजब
मध्य प्रदेश: 3,419 करोड़ रुपये का आया बिजली बिल, सदमे से शख्स अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश: 3,419 करोड़ रुपये का आया बिजली बिल, सदमे से शख्स अस्पताल में भर्ती अजब-गजब
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Weird Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022