NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए घर पर बनाकर खाएँ ये पौष्टिक फ़्रूट सलाद
    अगली खबर
    गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए घर पर बनाकर खाएँ ये पौष्टिक फ़्रूट सलाद

    गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए घर पर बनाकर खाएँ ये पौष्टिक फ़्रूट सलाद

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 22, 2019
    07:21 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में शरीर को हाईड्रेट रहने की ज़रूरत होती है, इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

    लेकिन कई बार हम किसी वजह से पानी का सेवन नहीं कर पाते हैं, ऐसे में हमें किसी और चीज़ से शरीर को हाईड्रेट रखने की कोशिश करनी चाहिए।

    तरबूज़, स्ट्रॉबेरी, रसभरी, ब्लूबेरी, नींबू, संतरा जैसे फल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।

    आज हम आपको इन फलों से बने फ़्रूट सलाद खाने का सही समय और फ़ायदे के बारे में बताएँगे।

    जानकारी

    फ़्रूट सलाद खाने का सही समय

    फ़्रूट सलाद खाने का सही समय खाना खाने से आधा घंटा पहले है। इससे खाना भी आसानी से पच जाता है। जिन्हें गैस की समस्या हो, उन्हें दोपहर में फ़्रूट सलाद खाना चाहिए। रात में ककड़ी, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर सलाद खाना चाहिए।

    #1

    जामुन का सलाद

    जामुन बरसात शुरू होते ही बाज़ार में दिखने लगता है। यह खाने में स्वादिष्ट और कई पौष्टिक गुणों से भरा होता है।

    जामुन के सलाद के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

    इसे बनाने के लिए एक कटोरे में जामुन डालकर काला नमक छिड़कें फिर प्लेट से ढाँककर ज़ोर से हिलाएँ। जब जामुन हल्के से मैशी हो जाएँ तो उसमें खीरा, आम और एवोकाडो डालकर अच्छे से मिलाएँ।

    खट्टा करने के लिए नींबू का रस भी डाल सकते हैं।

    #2

    मैंगो मोजेरिला सलाद

    मैंगो मोजेरिला सलाद बनाने के लिए एक कटोरे में आम के छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए। इसके साथ ही मोजेरिला चीज़ को भी काट लीजिए।

    अब नींबू का रस और तुलसी की पत्तियों को काटकर इसके ऊपर से डाल दीजिए। आप चाहें तो इसमें एवोकाडो भी डाल सकते हैं।

    एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आम गर्मियों में होने वाली पेट संबंधी सभी बीमारियों को दूर कर देगा। वहीं, नींबू आपके पाचन तंत्र को सही रखेगा।

    #3

    अनार और कीवी का सलाद

    गर्मियों में डॉक्टर पौष्टिक खाना खाने की सलाह देते हैं। इस मौसम में अनार और कीवी से बना सलाद खाने के कई फ़ायदे हैं।

    कीवी और अनार में विटामिन E और K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व यूरीन ट्रांसमिटेड इंफ़ेक्शन (UTI) को रोकने में मदद करते हैं। गर्मियों में यह अक्सर पानी की कमी से हो जाती है।

    अनार और कीवी से बने सलाद का सेवन करने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है।

    #4

    तरबूज़ और पपीता सलाद

    कैलोरी में कम और स्वाद में लाजवाब तरबूज़ और पपीता सलाद से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है।

    यह सलाद आपका पेट भरने के साथ-साथ आपके वजन को भी नियंत्रित रखता है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज़ और पपीते को काटकर एक कटोरे में डालें और ऊपर से नींबू का रस, ज़ैतून का तेल डालकर अच्छे से मिलाएँ।

    इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े भी काटकर डाल सकते हैं।

    जानकारी

    झींगा और लीची का सलाद

    जिन्हें सी फ़ूड पसंद हो, उनके लिए झींगा और लीची सलाद सही है। अगर आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इसमें आम के छोटे-छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं। आप इस सलाद का सेवन लंच और डिनर दोनों में कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    फिटनेस टिप्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    स्वास्थ्य

    गर्मियों में फंगल इंफ़ेक्शन से बचने के लिए अपनाएँ ये चमत्कारी घरेलू उपाय प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    गर्मियों में लीवर को स्वस्थ और शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए पीएँ ये पाँच ड्रिंक प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    न कोई दोस्त, न पीते हैं शराब; बॉडीबिल्डिंग कपल ने किया अपनी फ़िटनेस का ख़ुलासा फिटनेस टिप्स
    कमर दर्द से परेशान हैं तो आज ही आज़माएँ ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    फिटनेस टिप्स

    'गदर' वाले सनी देओल 62 की उम्र में भी हैं इतने फिट, जानें सेहत का राज बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: सेहत को लेकर काफ़ी सजग रहती हैं अदा शर्मा, जानिए उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    गर्मियों को ख़ुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें स्वास्थ्य
    जन्मदिन विशेष: ख़ुद को कैसे इतना फिट रखती हैं दिशा पटानी, जानें उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025