NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में बर्फ वाला पानी पीना बन सकता है स्वास्थ्य के लिए सजा, जानें कैसे
    अगली खबर
    गर्मियों में बर्फ वाला पानी पीना बन सकता है स्वास्थ्य के लिए सजा, जानें कैसे
    गर्मियों में बर्फ वाला पानी पीने के नुकसान

    गर्मियों में बर्फ वाला पानी पीना बन सकता है स्वास्थ्य के लिए सजा, जानें कैसे

    लेखन अंजली
    Apr 10, 2025
    06:25 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में बर्फ वाले पानी का सेवन करना कई लोगों को पसंद होता है क्योंकि यह शरीर को तुरंत ठंडक देता है।

    हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह आदत कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। बर्फ वाला पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक से गिर जाता है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

    आइए जानते हैं कि बर्फ वाले पानी का सेवन करने से आपको क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    #1

    पाचन पर असर

    बर्फ वाले पानी का सेवन करने से पाचन पर असर पड़ सकता है। इससे पेट की अंदरूनी गर्मी कम हो जाती है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

    इसका परिणाम यह होता है कि खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है और पेट में गैस, भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए खाने के तुरंत बाद या इससे पहले बर्फ वाला पानी बिल्कुल भी न पीएं।

    #2

    दिल की धड़कन पर असर

    दिल शरीर का सबसे अहम हिस्सा है और इसकी देखभाल के लिए कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

    इन्हीं में से एक है बर्फ वाला पानी क्योंकि इससे दिल की धड़कन प्रभावित हो सकती है।

    जब आप बर्फ वाला पानी पीते हैं तो शरीर को सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इससे दिल की धड़कन पर बुरा असर पड़ सकता है।

    #3

    सिरदर्द की संभावना

    अगर आपको बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है तो बर्फ वाले पानी का सेवन करना बंद कर दें।

    विशेषज्ञों के अनुसार, बर्फ वाला पानी पीने से सिरदर्द हो सकता है। इससे शरीर का तापमान तेजी से गिर जाता है, जिससे सिरदर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।

    इसके अलावा शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, जिससे सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

    #4

    गले में खराश

    बर्फ वाला पानी पीने से गले में खराश की समस्या भी हो सकती है, जो काफी कष्टदायक हो सकती है क्योंकि इससे गले में दर्द भी हो सकता है।

    दरअसल, ठंडे पानी से गले की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे गले में सूजन बढ़ती है और खराश होने लगती है।

    अगर आपको पहले से ही गले की समस्या है तो बर्फ वाला पानी पीने से बचें।

    #5

    रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर

    बर्फ वाला पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा असर डाल सकता है। इ

    सका कारण है कि इससे शरीर का तापमान बहुत तेजी से गिर जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इसलिए गर्मियों में ठंडे पानी की बजाय सामान्य पानी का सेवन करें।

    इसके अलावा ठंडे पेय या स्नैक्स खाने से भी बचें क्योंकि इनसे भी स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    खान-पान

    आपको परेशान करता है बढ़ा हुआ पेट? बंद करें इन 4 खाद्य पदार्थों का सेवन डाइट
    चाइनीज और देसी फ्राइड राइस खा-खा कर भर गया मन? आजमाएं इसकी मेक्सिकन रेसिपी रेसिपी
    गर्मी को मात देने के लिए बनाकर खाएं ये 5 लजीज कुल्फियां, नहीं भूल पाएंगे स्वाद रेसिपी
    गर्मी को झट से दूर भगाएंगी ये 5 रिफ्रेशिंग मॉकटेल, मिनटों में हो जाती हैं तैयार गर्मियों के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    एक बार लगाया जाए तो ये पौधे देते हैं भरपूर फसल, जानिए इनके बारे में गार्डनिंग टिप्स
    अपनी इन 5 चीजों को दूसरों के साथ न करें साझा, वरना बिगड़ सकता है काम लाइफस्टाइल
    हर  महिला की अलमारी में होने चाहिए ये 5 सदाबहार कपड़े, हर मौके पर लगेंगे अच्छे फैशन टिप्स
    कोरियाई फैशन को आजमाना चाहती हैं? कपड़ों के मामले में इन 5 बातों का रखें ध्यान फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025