NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं? रोजाना खाली पेट पिएं ये डिटॉक्स वॉटर
    अगली खबर
    शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं? रोजाना खाली पेट पिएं ये डिटॉक्स वॉटर

    शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं? रोजाना खाली पेट पिएं ये डिटॉक्स वॉटर

    लेखन अंजली
    Oct 09, 2024
    07:16 am

    क्या है खबर?

    मैदा से लेकर प्रोसेस्ड फूड तक ऐसी कई खान-पान की चीजें हैं, जिन्हें पचाना पाचन क्रिया के लिए मुश्किल हो जाता है।

    अगर आप रात में इन चीजों का सेवन करते हैं तो सुबह आपको अपने शरीर और पेट को डिटॉक्स जरूर करना चाहिए।

    इसके लिए आप खीरे, पुदीने और नींबू के रस से ऐसा पानी तैयार कर सकते हैं, जिसका खाली पेट सेवन शरीर में जमा सारी गंदगी को साफ कर सकता है।

    रेसिपी

    खीरे, पुदीने और नींबू के रस से डिटॉक्स वॉटर बनाने का तरीका

    सबसे पहले खीरे को धोकर छीले, फिर इसे टुकड़ों में काट लें, फिर पुदीने को धोकर भी बारीक काट लें। इसके बाद नींबू का रस एक जग पानी में मिलाएं।

    अब इस जग में खीरे के टुकड़े और पुदीना भी मिलाएं, फिर इसे ढककर रातभर के लिए छोड़ दें, फिर अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

    ऐसा रोजाना करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    #1

    पाचन शक्ति को बढ़ाने में कर सकता है मदद 

    कई लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उन्हें अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    इन समस्याओं से राहत पाने के लिए इस डिटॉक्स वॉटर का सेवन करना लाभदायक हो सकता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

    यही नहीं इसके सेवन से अल्सर, गैस्ट्रिक और पाचन क्रिया से संबंधित समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।

    #2

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में है सहायक 

    इस डिटॉक्स वॉटर का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में काफी मदद कर सकता है।

    इस डिटॉक्स वॉटर से भरपूर विटामिन-C मिल सकता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और अन्य गुण शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान कर सकते हैं।

    #3

    सांस को ताजा रखने में है कारगर

    इस डिटॉक्स वॉटर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं को दूर कर मुंह की बदबू से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।

    इसके अलावा इस पानी में मौजूद मेंथॉल की वजह से इससे ताजगी का एहसास मिलता है और इस वजह से माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।

    इन्हीं फायदों की वजह से इस पेय का सेवन मुंह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

    #4

    वजन नियंत्रित रखने में भी है प्रभावी

    यह डिटॉक्स वॉटर वजन प्रबंधन में भी मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि इसमें कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

    वहीं इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर में फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ाता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

    यह पेय मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पीयूष चावला ने सभी तरह के क्रिकेट से लिया संन्यास पीयूष चावला
    IPL के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    चेनाब ब्रिज का श्रेय लेने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, कहा- कोई मुकाबला नहीं  नरेंद्र मोदी
    अमेजन ने फिर की छंटनी, इस विभाग के कर्मचारियों की गई नौकरी अमेजन

    खान-पान

    नींबू का इस्तेमाल करके बनाएं ये 5 स्वादिष्ट भारतीय पकवान, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    कटहल के इस्तेमाल से बनाए जा सकते हैं ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए बनाने का तरीका रेसिपी
    रात में चावल खाने से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए असल वजह भ्रम और सच्चाई
    पोषक तत्वों से भरपूर होती है शिमला मिर्च, जानिए इससे बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    कई पोषक तत्वों से भरपूर पुदीने से बनाए जा सकते हैं ये व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    विटामिन-C का बेहतरीन स्त्रोत है आंवला, जानिए इसके व्यंजनों की रेसिपी  रेसिपी
    भारत के किस राज्य से जुड़ा है कौन-सा शास्त्रीय नृत्य? जानिए महत्वपूर्ण बातें डांस स्टाइल
    मेघालय: लिविंग रूट ब्रिज के करीब मौजूद इन जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा मेघालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025