NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विटामिन-B12 की कमी के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां, समय रहते करवाएं डॉक्टरी जांच
    अगली खबर
    विटामिन-B12 की कमी के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां, समय रहते करवाएं डॉक्टरी जांच

    विटामिन-B12 की कमी के कारण हो सकती हैं ये बीमारियां, समय रहते करवाएं डॉक्टरी जांच

    लेखन अंजली
    Sep 26, 2024
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    विटामिन-B12 शरीर के लिए महत्वपूर्ण विटामिनों में से एक है, जो तंत्रिका कोशिकाओं और रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    हालांकि, लंबे समय तक विटामिन-B12 की कमी कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए अगर ब्लड टेस्ट करवाने के बाद आपके शरीर में इसकी कमी हुई तो इसे नजरअंदाज न करें, बल्कि डॉक्टर की सलाह अनुसार इसे पूरा करें।

    आइए जानते हैं कि विटामिन-B12 की कमी से शरीर में कौन-कौन सी बीमारियां पनप सकती हैं।

    #1

    एनीमिया

    विटामिन-B12 की कमी से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

    इसका कारण है कि विटामिन-B12 की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम होने लगता है, जिससे हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और आप एनीमिया के शिकार हो जाते हैं।

    इस बीमारी से बचने के लिए डाइट में विटामिन-B12 और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

    यहां जानिए एनीमिया से बचाव करने में सहायक फल।

    #2

    डिमेंशिया

    डिमेंशिया एक दिमागी बीमारी है, जिससे ग्रस्त लोगों के लिए चीजों को याद रखना, सोचना और सीखना मुश्किल हो जाता है।

    आमतौर पर 65 साल की उम्र के बाद इस बीमारी का खतरा रहता है, लेकिन शरीर में लंबे समय तक विटामिन-B12 की कमी रहने से डिमेंशिया किसी भी उम्र में हो सकता है।

    दरअसल, विटामिन-B12 की कमी से सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति डिमेंशिया का शिकार हो जाता है।

    #3

    जोड़ों और हड्डियों में दर्द 

    विटामिन-B12 की कमी से हमारे पूरे शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है।

    इसके कारण हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आपके लिए रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कत आ सकती है।

    इससे बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार विटामिन-B12 सप्लीमेंट्स लें।

    यहां जानिए जोड़ों के दर्द को दूर करने वाले घरेलू नुस्खे।

    #4

    पाचन से जुड़ी समस्याएं

    पाचन क्रिया खाने को पचाकर इसे पोषक तत्वों में बदलती है। ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ देने में भी सहायक होते हैं।

    हालांकि, अगर शरीर में विटामिन-B12 की कमी हो जाए तो इससे पाचन क्रिया पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे खाने को पचाने में दिक्कत होने से लेकर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    यहां जानिए पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक योगासन।

    #5

    गर्भावस्था में समस्याएं

    विटामिन-B12 की कमी से गर्भधारण करने में समस्या हो सकती है।

    इस विटामिन की कमी से कई बार गर्भवती महिलाओं में गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है।

    वहीं इसके कारण बच्चे के विकास में कमी और उसके जन्म के दौरान होने वाली समस्याओं का कारण भी विटामिन-B12 की कमी हो सकती है।

    इसके अलावा शरीर में विटामिन-B12 की कमी होने पर थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन भी महसूस होने लगता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    ज्यादा अदरक की चाय का सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, हो सकती हैं समस्याएं खान-पान
    रोजाना 10 मिनट करें इन 5 HIIT एक्सरसाइज का अभ्यास, मिलेंगे कई लाभ एक्सरसाइज
    घूमने की योजना बना रहे हैं? भारत की इन 5 पर्यावरण अनुकूल जगहों का करें रुख पर्यटन
    मैग्नीशियम है शरीर के लिए बेहद जरूरी, कमी होने पर इन चीजों का करें सेवन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025