NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दो-मुंहे बाल हटाने के लिए करवा रही हैं कैंडल कटिंग? जानिए यह सुरक्षित है या नहीं
    अगली खबर
    दो-मुंहे बाल हटाने के लिए करवा रही हैं कैंडल कटिंग? जानिए यह सुरक्षित है या नहीं

    दो-मुंहे बाल हटाने के लिए करवा रही हैं कैंडल कटिंग? जानिए यह सुरक्षित है या नहीं

    लेखन सयाली
    Dec 08, 2024
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    दो-मुंहे बाल होना एक आम समस्या है, जिसके दौरान बालों के सिरे 2 भागों में बट जाते हैं। बालों की यह समस्या तब उत्पन्न होती है, जब बालों के क्यूटिकल को हानि पहुंचती है।

    दो-मुंहे बालों के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं, रूखे-बेजान नजर आते हैं और उनका बढ़ना कम हो जाता है। इस समस्या से निपटते हुए बालों की देखभाल करने के लिए महिलाएं कैंडल कटिंग करवा रही हैं।

    आइए जानते हैं यह तकनीक सुरक्षित है या नहीं।

    #1

    पहले जानें क्या होती है कैंडल कटिंग

    कैंडल कटिंग ब्राजील में ईजाद होने वाला बालों का उपचार है, जिसे वेलाटेरापिया भी कहते हैं। बाल काटने की इस प्रक्रिया के दौरान मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसमें बालों को कई भागों में बाटकर मोड़ा जाता है और उनपर जलती हुई मोमबत्ती लगाई जाती है। इससे दो-मुंहे बाल जल जाते हैं और बालों की गुणवत्ता भी सुधरती है।

    हालांकि, इसके दौरान मोमबत्ती को बालों के बेहद करीब नहीं ले जाया जाता है।

    #2

    क्या दो-मुंहे बालों को जलाना है सुरक्षित?

    दो-मुंहे बालों को जलाने की प्रक्रिया बेहद खतरनाक होती है, जिसे घर पर कभी नहीं आजमाना चाहिए।

    यह प्रक्रिया केवल पेशेवर लोगों द्वारा की जानी चाहिए, जो इसकी तकनीक को समझते हैं और आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

    अगर इसे सावधानी से न किया जाए, तो इसके कारण दो-मुंहे बालों की जगह आपके पूरे बाल और सिर की त्वचा भी जल सकती है।

    साथ ही, इसे ठीक तरह से न करने पर बालों की बनावट भी बिगड़ सकती है।

    #3

    घर पर दो-मुंहे बालों को जलाने के हानिकारक प्रभाव

    अगर आप घर पर दो-मुंहे बालों को जलाने का प्रयास करते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। इससे आपके बाल जल सकते हैं और कमजोर हो सकते हैं, जिसके कारण उनका बढ़ना बंद हो सकता है।

    दो-मुंहे बालों को जलाने से जलने का खतरा रहता है और बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लंबे समय तक गर्मी या धुएं के संपर्क में रहने से सिर की त्वचा में जलन हो सकती है और बाल पतले भी हो सकते हैं।

    #4

    दो-मुंहे बालों से छुटकारा पाने के अन्य तरीके

    दो-मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए कैंडल कटिंग की जगह कई अन्य तरीके भी अपनाए जा सकते हैं। इसके लिए अपने बालों को हर 6 से 8 हफ्तों में कटवाएं।

    ऐसा करने से वे स्वस्थ रहेंगे और जल्दी लंबे भी हो जाएंगे। इसके अलावा, बालों को शैंपू और कंडीशनर की मदद से धोएं, उनपर स्टाइलिंग टूल्स कम इस्तेमाल करें और रासायनिक उत्पादों से भी दूरी बनाएं।

    बालों में कंघी करते समय ज्यादा जोर न लगाएं और उन्हें धीरे-धीरे सुलझाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बालों की समस्या
    बालों की देखभाल
    महिलाओं के लिए टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बालों की समस्या

    मानसून में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून
    मानसून में झड़ते बालों से हैं परेशान? बचाव के लिए इन 5 मसालों का करें इस्तेमाल  बालों की देखभाल
    पतले बालों को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर बालों की देखभाल
    खाने के अलावा नारियल का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल

    बालों की देखभाल

    घने और रेशमी बाल पाने के लिए इस्तेमाल करें कीवी, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ  बालों की समस्या
    अपनी भौहों पर लगाएं अरंडी का तेल, बनेंगी घनी और मिलेंगे ये लाभ  त्वचा की देखभाल
    बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें हेयर बटर, जानिए इससे मिलने वाले लाभ  बालों की समस्या
    बालों को बनाना चाहते हैं स्वस्थ् और मजबूत? ये 5 गलितयां करने से बचें बालों की समस्या

    महिलाओं के लिए टिप्स

    महिलाओं के बीच छा रहा है सनसेट आई मेकअप लुक ट्रेंड, जानें इसे करने के टिप्स मेकअप टिप्स
    आंखों के मेकअप करने के लिए अपनाएं ये सरल तरीके, दिखेंगी सबसे खूबसूरत मेकअप टिप्स
    पीरियड्स के दौरान फिर से इस्तेमाल होने वाले उत्पादों से मिलेंगे ये फायदे स्वास्थ्य टिप्स
    पतझड़ के मौसम में रहेगा इन रंगों के कपड़ों का चलन, पहनकर दिखेंगी बेहद आकर्षक फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025