NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पतझड़ के मौसम में रहेगा इन रंगों के कपड़ों का चलन, पहनकर दिखेंगी बेहद आकर्षक
    अगली खबर
    पतझड़ के मौसम में रहेगा इन रंगों के कपड़ों का चलन, पहनकर दिखेंगी बेहद आकर्षक

    पतझड़ के मौसम में रहेगा इन रंगों के कपड़ों का चलन, पहनकर दिखेंगी बेहद आकर्षक

    लेखन सयाली
    Aug 27, 2024
    01:58 pm

    क्या है खबर?

    सितंबर में पतझड़ के मौसम का आगमन हो जाता है। यह सर्दियों के शुरू होने से पहले का समय होता है, जिस दौरान पेड़-पौधों की पत्तियां झड़ने लगती हैं।

    पतझड़ के शुरू होने से पहले आपको अपनी अलमारी में रखे चटक रंगों वाले कपड़ों को गहरे रंगों से बदल लेना चाहिए।

    इस मौसम में चेरी लाल और नारंगी जैसे रंगों का चलन होता है। आज के फैशन टिप्स में जानिए कि पतझड़ में किन रंगों वाले कपड़े आकर्षक लगेंगे।

    #1

    बैंगनी

    इस साल न्यूयॉर्क में हुए पतझड़ के कपड़ों वाले फैशन शो में बैंगनी रंग का बोल-बाला रहा है। आप भी सितंबर-अक्टूबर के महीने में स्टाइलिश दिखने के लिए इस रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

    पल्म फल वाला बैंगनी रंग सहनशीलता, नई शुरुआत, उत्साह और ऊर्जा को दर्शाता है। आप इस रंग का टॉप या स्वेट शर्ट पहन सकती हैं और उसे काली पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    इसके अलावा, इस रंग की ड्रेस बेहद खूबसूरत लगती है।

    #2

    चेरी लाल

    चेरी लाल असल मायने में पतझड़ की भावना का प्रतीक है, जो इस साल बेहद लोकप्रिय रहा है। यह रंग जुनून, आत्मविश्वास और प्यार को दर्शाता है।

    पतझड़ के दौरान आप इस रंग के कपड़ों का चुनाव करके सबसे अलग और एलेगेंट लग सकेंगी। चेरी लाल रंग के स्कर्ट, स्वेटर, टोपी और जूते आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

    आप टिक-टॉक की वायरल रेड नेल थ्योरी को इन तरीकों से अपना सकते हैं।

    #3

    क्रीम

    अगर आपको गाढ़े रंगों वाले कपड़े पहनने में दिलचस्पी नहीं है और आप पतझड़ में कोई हल्का रंग पहनना चाहती हैं तो क्रीम का चुनाव करें।

    यह एक ऐसा रंग है, जिसे आप कई अलग-अलग रंगों के साथ जोड़कर शानदार आउटफिट तैयार कर सकती हैं। इन दिनों वाइड लेग पैंट बेहद मशहूर हैं, जो क्रीम रंग में सबसे अच्छी लगती हैं।

    आप इस पैंट के साथ क्रीम रंग का स्वेटर पहन सकती हैं और उसपर भूरी बेल्ट लगा सकती हैं।

    #4

    जैतूनी हरा

    इस साल के पतझड़ के फैशन रुझानों में जैतूनी हरा रंग बेहद पसंद किया जा रहा है। हरे रंग का यह शेड बुद्धि, संतुलन और शांति का प्रतीक माना जाता है।

    इस रंग के कपड़ों को चुनकर आप पतझड़ के पीले-नारंगी वातावरण में हरियाली का स्पर्श जोड़ सकेंगी। इस रंग की हुडी और स्वेट शर्ट पहनकर आप सुंदर दिख सकती हैं।

    आप वाइड लेग जींस को इन 5 तरीकों से स्टाइल करके आकर्षक दिख सकती हैं।

    #5

    नारंगी

    पतझड़ के मौसम में हर साल नारंगी रंग सबसे लोकप्रिय रहता है। यह एक ऐसा सदाबहार रंग है, जो आशावाद, आत्मविश्वास, उत्साह और गर्मजोशी को दर्शाता है।

    पश्चिमी देशों में इस रंग को पसंद करने का एक कारण यह भी है कि यह हेलोवीन की अनुभूति करवाता है। नारंगी रंग की स्कर्ट, स्वेटर, टॉप, पैंट और ड्रेस आपको एक शानदार लुक प्रदान करेंगी।

    साथ ही आप इस रंग का स्कार्फ भी गले में लपेट सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    महिलाओं के लिए टिप्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    फैशन टिप्स

    घर से ऑफिस का काम करते हुए चुने ऐसे कपड़े, आराम के साथ-साथ स्टाइल रहेगा बरकरार वर्क फ्रॉम होम
    दुर्गा पूजा: षष्ठी से दशमी तक, पहनने के लिए महिलाएं इन कपड़ों का करें चुनाव  दुर्गा पूजा
    क्रिसमस पार्टी में महिलाएं इन कपड़ों को पहनें, दिखेंगी बेहद खूबसूरत क्रिसमस
    क्रिसमस पार्टी पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 कपड़े क्रिसमस

    महिलाओं के लिए टिप्स

    2023 में लोकप्रिय रहेंगे ये 5 फैशन ट्रेंड्स, महिलाएं जरूर करें ट्राई फैशन टिप्स
    प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन किस लिए इस्तेमाल होते हैं और इनमें क्या अंतर है? मेकअप टिप्स
    मेकअप से दाग-धब्बे और मुंहासे छुपाने के लिए अपनाएं यह तरीका मेकअप टिप्स
    सेटिंग स्प्रे बनाम सेटिंग पाउडर: जानिए इनमें से किसे चुनना है बेहतर मेकअप टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025