LOADING...
घने और रेशमी बाल पाने के लिए इस्तेमाल करें कीवी, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ 

घने और रेशमी बाल पाने के लिए इस्तेमाल करें कीवी, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ 

लेखन सयाली
May 05, 2024
06:43 pm

क्या है खबर?

कीवी एक मीठा फल है, जो कई पोषक तत्वों से युक्त होता है। इस स्वादिष्ट फल को हम अपने बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कीवी में सही मात्रा में विटामिन-C, विटामिन-A और विटामिन-E पाया जाता है, जिसके चलते यह आपके बालों को मजबूती दे सकता है। इसके साथ ही यह सफेद और झड़ते बालों की समस्या को भी दूर करता है। आइए कीवी को बालों पर लगाने से मिलने वाले 5 फायदे जानते हैं ।

#1

बालों को बढ़ाने में मिलती है मदद 

कीवी विटामिन C का एक बढ़िया स्रोत है, जो कोलेजन उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो बालों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखता है। कीवी की मदद से यह प्रोटीन बढ़ता है और बाल तेजी से बड़े होते हैं। यह फल बालों को टूटने से भी रोकता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।

#2

बालों का झड़ना होता है कम 

जर्नल स्प्रिंगर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कीवी विटामिन C और E से समृद्ध होती है। ये दोनों ही विटामिन बालों का झड़ना कम करने और उनके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। कीवी बालों को जड़ से ऊपर तक मजबूत करके स्वस्थ बनाने का काम करती है। बालों पर इस फल का उपयोग बालों के झड़ने को कम करने और सिर में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।

Advertisement

#3

सफेद बालों से मिलता है छुटकारा 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कीवी आयरन का एक बढ़िया स्रोत होती है। यह पोषक तत्व मेलेनिन के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है, जो बालों के रंग को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार प्रोटीन है। अपने बालों पर कीवी इस्तेमाल करने से आप सफेद बालों की समस्या को रोक सकते हैं और घने-काले बाल पा सकते हैं। इस फल से आप प्राकृतिक शैंपू और हेयर क्लींजर बना सकते हैं।

Advertisement

#4

रूखेपन और दोमुंहे बालों से  मिलता है निजात

कीवी फोलेट, पोटैशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित विभिन्न विटामिन और खनिजों में लैस होती है। ये तत्व बालों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में योगदान देते हैं। इनके जरिए बालों की नमी बनाए रखने और उन्हें हाइड्रेशन प्रदान करने में मदद मिलती है। कीवी का इस्तेमाल बालों पर करने से आप रूखे और बेजान हुए बालों को मुलायम और रेशमी बना सकते हैं। साथ ही इसकी मदद से दोमुंहे बाल भी ठीक हो जाएंगे।

#5

रूसी की समस्या होती है खत्म 

गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में बालों पर रूसी आना आम बात हो गई है। इसके कारण सिर में खुजली महसूस होती है और बाल गंदे दिखते हैं। आप रूसी को दूर करने के लिए कीवी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आयरन, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है, जो इसे रूसी के खिलाफ एक प्रभावी उपचार बनाता है। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कीवी रूसी को खत्म कर सकती है।

Advertisement