NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों के दौरान कपड़ों का रंग फीका होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 
    अगली खबर
    गर्मियों के दौरान कपड़ों का रंग फीका होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 

    गर्मियों के दौरान कपड़ों का रंग फीका होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 

    लेखन अंजली
    Jun 14, 2024
    07:54 am

    क्या है खबर?

    गर्मी का असर सिर्फ स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि कपड़ों पर भी पड़ सकता है।

    चिलचिलाती गर्मी और उमस के कारण कुछ कपड़ों का रंग फीका पड़ने समेत बदल सकता है, जिसके बाद वे पहनने योग्य तक नहीं बचते और अधिकतर लोग उनका पोछा बना देते हैं या उन्हें दान कर देते हैं।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे प्रभावी तरीके बताते हैं, जिन्हें कपड़ों को धोते समय और इनके रख-रखाव के दौरान ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

    #1

    कपड़ों को ठीक से धोएं

    कपड़ों को धोने से पहले उन पर लगे लेबल को पढ़ना और उसके अनुसार निर्देशों को पालन करना आवश्यक है।

    कठोर रसायनों से दूरी बनाएं क्योंकि ये रंग खराब कर सकते हैं, इसलिए सौम्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।

    इसके अतिरिक्त गर्म पानी का इस्तेमाल करने से भी बचें क्योंकि इससे कपड़ा कमजोर हो सकता है और उसका रंग भी उड़ सकता है। इसकी बजाय कपड़े धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

    #2

    सिरके और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

    अगर कपड़ों का रंग सही रहता है तो वो दिखने में नए जैसे लगते हैं और इसे बरकरार रखने के लिए कपड़ों को धोते समय नमक या सिरके का इस्तेमाल करें।

    इसके लिए पानी में नमक या सिरका घोलें और इसमें कुछ देर के लिए कपड़े को भिगो दें। इसके बाद कपड़ों को सौम्य डिटर्जेंट से धोएं। इससे कपड़ों में चमक बरकरार रहेगी।

    यहां जानिए कपड़ों के धुलाई से जुड़े घरेलू नुस्खे।

    #3

    तेज धूप में सुखाने से बचें

    अधिकांश लोग धूप को कपड़े सुखाने के लिए अच्छा समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कपड़ों के रंग को नुकसान पहुंचाने की मुख्य वजह बन सकता है।

    इसका कारण है कि सूरज की यूवी किरणें कपड़ों के रंग के अणुओं को तोड़ देती हैं, खासकर अगर कपड़ों को लंबे समय तक तेज धूप में छोड़ दिया जाए तो उनका रंग बदल सकता है।

    इसलिए उन्हें हमेशा हैंगर पर लटकाकर छांव में ही सूखने के लिए डालें।

    #4

    कपड़ों को गीला न छोड़े

    गीले कपड़ों में फफूंद पनप सकती है, जिससेउनका रंग खराब हो सकता है, खासकर सफेद रंग के कपड़ों पर फफूंद पीलापन छोड़ सकता है और इसे हटाना मुश्किल होता है।

    इसलिए कपड़ों को स्टोर करने से पहले उन्हें पूरी तरह से सुखाना जरूरी है।

    इसके अतिरिक्त अगर आप कहीं बाहर कपड़ों को पहनकर पानी की गतिविधियों में शामिल होते हैं तो उसके बाद गीले कपड़ों को एक अलग बैग में रखें।

    यहां जानिए कपड़ों को धोते समय होने वाली गलतियां।

    #5

    रंग को सुरक्षित रखने वाले उत्पादों में करें निवेश

    बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं, जो कपड़ों के रंग को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    कपड़े धोने के डिटर्जेंट से लेकर कपड़े के स्प्रे तक, ये रंग को सुरक्षित रखने वाले उत्पाद कपड़े धोने की प्रक्रिया को और ज्यादा प्रभावी बना सकते हैं।

    रंग को सुरक्षित रखने के साथ ही ये उत्पाद कपड़ों को मुलायम और खूशबूदार रखने में भी सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कपड़ों के लिए टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025

    कपड़ों के लिए टिप्स

    कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों का इस तरह से रखें ध्यान, नहीं होंगे जल्दी खराब लाइफस्टाइल
    बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक बाल दिवस
    वैलेंटाइन डे पर यूनिक दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट वैलेंटाइन डे

    लाइफस्टाइल

    सुबह के समय पिएं ये 5 हर्बल चाय, मिलेगी भरपूर ऊर्जा हर्बल चाय
    सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    क्या होता है SPF 30 या 50? जानिए त्वचा के लिए कैसी समस्क्रीन है बेहतर त्वचा की देखभाल
    बेरीज बनाम जामुन: गर्मियों में किसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए है ज्यादा बेहतर? खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025