कपड़ों को धोते समय न करें ये गलतियां, हो सकते हैं खराब
क्या है खबर?
कपड़े को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए लोग न जाने कितने तरह के डिटर्जेंट और अन्य उत्पादों पर पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन अगर आपका कपड़े धोने का तरीका सही होगा तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कपड़ों के रंग का फीका पड़ना या उनका सिकुड़ना, ऐसे कुछ संकेत हैं, जो कपड़ों की गलत धुलाई की ओर इशारा करते हैं।
आइए आज हम आपको कपड़ों की धुलाई से जुड़ी 5 सामान्य गलतियां बताते हैं।
#1
वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े भर देना
अगर आप जल्दी कपड़े धोने के चक्कर में वॉशिंग मशीन को कपड़ों से भर देते हैं तो इससे कपड़ों और वॉशिंग मशीन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोने के लिए डालने हैं, यह उसकी क्षमता पर निर्भर करता है।
आमतौर पर वॉशिंग मशीन 6.2 किलो से लेकर 7.5 किलो क्षमता वाली होती है। ऐसे में उनमें कपड़े हमेशा उनकी क्षमतानुसार ही डालें।
यहां जानिए वॉशिंग मशीन में किन चीजों को नहीं धोना चाहिए।
#2
बहुत अधिक डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना
ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से कपड़े बहुत ज्यादा साफ नहीं होते है, बल्कि उन पर सफेद परत सी जम जाती है और ऐसे कपड़ों को पहनने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
इससे कपड़ों का रंग भी फीका पड़ने लगता है, जिसके बाद कपड़ा पहनने का भी मन नहीं करता।
इसलिए हमेशा डिटर्जेंट पैकेजिंग पर लिखी मात्रा के अनुसार डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और हल्की गंदी वस्तुओं के लिए इसका इस्तेमाल कम ही करें।
#3
गर्म पानी से कपड़े धोना
आमतौर पर लोग मानसून या फिर सर्दियों के दौरान कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी यह गलती कपड़ो की बनावट और आकार और बिगाड़ सकती है।
कपड़ों के सिकुड़ने का कारण उन्हें वॉशिंग मशीन में ज्यादा ड्रायर करना भी हो सकता है, इसलिए किसी भी कपड़े को धोते समय गर्म पानी और अधिक ड्रायर का इस्तेमाल न करें।
#4
कपड़ों को उल्टा करके न धोना
कई लोग वॉशिंग मशीन या हाथ से कपड़े धोते समय उन्हें उल्टा करना जरूरी नहीं समझते हैं और उनकी यही गलती कपड़े को खराब कर सकती है।
दरअसल, अगर आप कपड़े को उल्टा करके धोते हैं तो ऐसा करने से कपड़ों के बाहरी हिस्से को किसी तरह का नुकसान नहीं होता।
इस तरह कपड़े धोने का एक लाभ यह भी है कि कपड़ों की सिलाई भी मजबतू बनी रहती है।
यहां जानिए कपड़ों से दाग हटाने के तरीके।
#5
लेबल पर ध्यान न देना
अंग्रेजी की एक कहावत है 'प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर' यानी पहले से ही सावधानी बरतना अच्छा है।
इसका मतलब आपको अपने कपड़ों का ध्यान इस प्रकार धोना चाहिए कि उनसे रंग निकलकर दूसरे कपड़ों पर न लगे और आपको कपड़ों से दाग हटाने की मेहनत न करनी पड़े।
बेहतर होगा अगर आप कपड़ो पर लगे लेबल के सभी दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ लें, फिर उसी हिसाब से उसे धोएं।