NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक
    लाइफस्टाइल

    बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक

    बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक
    लेखन अंजली
    Nov 10, 2022, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बाल दिवस: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए अपने बच्चों को दें इन प्रसिद्ध लोगों का लुक
    बच्चे के स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता है तो उसे दें ये लुक

    भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को होता है, जिसे बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर बच्चों के स्कूलों में फैंसी प्रतियोगिता रखी जाती हैं और कई माता-पिता को समझ नहीं आता कि वे अपने बच्चे को कौन-सा लुक दें। आइए आज हम आपको भारत के पांच प्रसिद्ध लोगों के लुक के बारे में बताते हैं, जिनसे प्रेरित होकर आप अपने बच्चों को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं।

    जवाहरलाल नेहरू

    आप चाहें तो अपने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू का लुक देकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं। जवाहरलाल नेहरू के लुक के लिए अपने बच्चे को खादी का सफेद रंग के कुर्ता-पजामा के साथ हल्के भरे रंग की नेहरू जैकेट पहनाएं और इसकी जेब में एक गुलाब का फूल रख दें। इसके साथ ही बच्चे को गांधी टॉपी पहनाएं। बता दें कि नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था।

    महात्मा गांधी

    आप अपने बच्चे को महात्मा गांधी का लुक देकर भी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भेज सकते हैं। इसके लिए अपने बच्चे को सफेद रंग की धोती पहनाएं और उसे गोलाकार लेंस वाला चश्मा पहनाएं। साथ ही उसके हाथ में एक छड़ी पकड़ा दें। अभी ठंडा मौसम है तो बच्चे को अपर वियर के तौर पर ऊनी कपड़े पहनाएं और उसे सफेद रंग की शॉल से ढक दें। महात्मा गांधी भी सर्दियों में शॉल ओड़ते थे।

    इंदिरा गांधी

    अगर आपकी बेटी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग ले रही है तो आप उसे इंदिरा गांधी का लुक दे सकते हैं। इंदिरा गांधी को खादी की साड़ियां और ओडिशा की पारंपरिक साड़ियां पहनना बहुत पसंद था। इंदिरा गांधी के लुक के लिए अपनी बच्ची को रेडीमेड खादी की साड़ी पहनाएं और अगर आपकी बेटी के बाल छोटे हैं तो उन्हें एक साइड करके उन पर थोड़ा सफेद रंग लगाएं। इससे आपकी बेटी को इंदिरा गांधी का पूरा लुक मिलेगा।

    अटल बिहारी वायपेयी

    अटल बिहारी वायपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके थे और उनके निर्णयों ने भारत की छवि को एक अलग रूप दिया था। आप चाहें तो अपने बच्चे को फैंसी ड्रेस के लिए अटल बिहारी वायपेयी का लुक भी दे सकते हैं। इसके लिए अपने बच्चे को सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहनाएं और इसके ऊपर उसे बिना स्लीव्स की नीले रंग की जैकेट पहनाएं। साथ ही उसे बिना नंबर वाला ओवल लेंस का चश्मा पहनाएं।

    प्रतिभा पाटिल

    प्रतिभा पाटिल देश का पहली महिला राष्ट्रपति रह चुकी हैं और आप चाहें तो अपनी बेटी को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए उनका लुक भी दे सकते हैं। इसके लिए अपनी बेटी को रंगीन बॉर्डर और पल्लू वाली सफेद या क्रीम रंग की रेडीमेड साड़ी पहनाएं और उसके माथे पर मध्यम साइज की लाल रंग की गोल बिंदी लगाएं। इसके बाद साड़ी के पल्लू को उसके सिर के साथ अटैच करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    बाल दिवस
    कपड़ों के लिए टिप्स

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस अमेरिका
    तीसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार

    लाइफस्टाइल

    एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं ? हृदय रोग
    चुकंदर के अधिक सेवन हो सकती हैं ये 5 प्रमुख समस्याएं गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    टमाटर का सूप पीने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे डाइट
    अखरोट से बनने वाले इन पांच व्यंजनों की आसान रेसिपी आपको जरूर जाननी चाहिए खान-पान

    बाल दिवस

    बाल दिवस: पहले 14 नवंबर को नहीं मनाया जाता था यह दिवस, जानिए दिलचस्प बातें जवाहरलाल नेहरू
    बाल दिवस: आज से ही बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 स्वास्थ्यवर्धक पेय लाइफस्टाइल
    बाल दिवस 2022: बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें जवाहरलाल नेहरू
    ये 5 आउटडोर गेम्स बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने में हैं सहायक लाइफस्टाइल

    कपड़ों के लिए टिप्स

    रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों का इस तरह से रखें ध्यान, नहीं होंगे जल्दी खराब लाइफस्टाइल
    कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023