NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज 
    अगली खबर
    राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज 
    उत्तर भारत समेत कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है

    राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 09, 2025
    08:59 am

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी का कहर जारी है। कई जगह लू चलने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

    पहाड़ी इलाकों में आज से सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के कारण 10 अप्रैल को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार (8 अप्रैल) को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 27 मौसम केंद्रों 43 डिग्री के आस-पास तापमान दर्ज किया गया है।

    सर्वाधिक 

    राजस्थान में यह शहर रहा सबसे गर्म

    राजस्थान के बाड़मेर में 8 अप्रैल को सामान्य से 7.6 अधिक 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो देश का सबसे गर्म शहर रहा।

    यहां जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि बाकी हिस्सों में 42-44 डिग्री तक पहुंच गया है।

    नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बादल गरजने के साथ आंधड़ और हल्की बारिश से तापमान 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है।

    गर्मी 

    इन राज्यों में भी लू का प्रकोप 

    उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं।

    इस दौरान यहां 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 10 अप्रैल से बारिश होने की संभावना है।

    गुजरात में कच्छ, उत्तर हिस्से, मोरबी, राजकोट में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

    बर्फबारी 

    पहाड़ों पर बरसेगी राहत 

    पहाड़ी राज्यों में भी इन दिनों लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। उत्तराखंड़ में आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर में 9 और 10 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है, जबकि अगले 3 दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात और मनाली में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    राहत 

    राजधानी में कब मिलेगी लू से राहत?

    दिल्ली में मंगलवार को दूसरे दिन भी लू का प्रकोप रहा। 8 अप्रैल का दिन पिछले 3 सालों में सबसे गर्म रहा, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री बढ़ कर 41 डिग्री पर पहुंच गया।

    आज कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।

    10 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    दिल्ली
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    गर्मी की लहर

    आपके पालतू जानवरों को भी लग सकती है लू, जानिए इसके लक्षण और इलाज के तरीके पालतू जानवर
    उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, जानिए कब तक मिलेगी राहत भारतीय मौसम विभाग
    हज करने मक्का पहुंचे 550 से अधिक लोगों की गर्मी से मौत, सबसे अधिक मिस्र के सऊदी अरब
    लू की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों की मौत दिल्ली

    बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार, मौसम विभाग में ने दी चेतावनी  दिल्ली
    राजस्थान में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  दिल्ली NCR
    बारिश के बाद फिर वापसी करेगी सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी  दिल्ली
    बंगाल की खाड़ी पर बन रहा नया चक्रवात, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी  चक्रवात

    दिल्ली

    देशभर में होली की धूम: कश्मीर से कन्याकुमारी तक उड़ा गुलाल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई होली
    उत्तर प्रदेश नई कंपनियों के पंजीकरण में दिल्ली से हुआ आगे- रिपोर्ट  उत्तर प्रदेश
    बारिश से आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में अलर्ट जारी  बारिश
    होली पर दिल्ली में लोगों ने जमकर तोड़े यातायात नियम, जानिए कितने मामले आए  होली

    राजस्थान

    राजस्थान के अनोखे व्यंजन जानिए, घर पर बनाने हैं आसान खान-पान
    राजस्थान से लेकर दिल्ली तक करवट बदल रहा मौसम, फिर बढ़ने लगा सर्दी का अहसास  चक्रवात
    राजस्थान: ब्यावर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला क्या है? यौन शोषण
    पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश बनी आफत, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि बनी परेशानी  बारिश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025