NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, जानिए कब तक मिलेगी राहत
    अगली खबर
    उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, जानिए कब तक मिलेगी राहत
    भीषण गर्मी के चपेट में है पूरा उत्तर भारत

    उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, जानिए कब तक मिलेगी राहत

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 18, 2024
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) की चपेट में चल रहा है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

    इसी तरह उत्तराखंड, बिहार और झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में भी तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

    यही कारण है कि बिहार में पिछले 24 घंटे में पड़ी भीषण गर्मी और उमस से 22 लोगों की मौत हो गई।

    हालत

    दिल्ली में 50 डिग्री जितना महसूस हो रहा तापमान

    IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो जून के सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक है।

    हालांकि, इस तापमान में भी लोगों को प्रदूषण के कारण 50 डिग्री जितनी गर्मी महसूस हो रही है।

    हालत यह है कि भीषण गर्मी के कारण आई तकनीकी खराबी से सोमवार को दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली इंडिगो की उड़ान में तीन घंटे तक रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

    जानकारी

    दिल्ली में बुधवार को मिल सकती है थोड़ी राहत

    IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में बुधवार को धूल भरी आंधी और बूंदा-बांदी की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से छोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, अभी लोगों को लंबी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

    तापमान

    उत्तर भारत के प्रमुख शहरों का तापमान

    IMD के आंकड़ों के अनुसार, 18 जून को हरियाणा के रोहतक में सर्वाधिक 46.2, पंजाब के पटियाला में सर्वाधिक 45.5, दिल्ली रिज में सर्वाधिक 46.3, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सर्वाधिक 47.6, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सर्वाधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

    इसी तरह बिहार के गया जिले में सर्वाधिक 45.7, मध्य प्रदेश के खजुराहों में सर्वाधिक 46 और झारखंड के दौलतगंज में सबसे ज्यादा 46 डिग्री तापमान रहा है।

    परेशानी

    उत्तराखंड में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात

    गर्मी का सितम पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी जारी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ों की रानी मसूरी में यह 43 डिग्री रहा है।

    इसी तरह पिछले तीन महीनों में बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश न होने से पौड़ी और नैनीताल जैसे पहाड़ी शहरों में भी भीषण लू भी चल रही है।

    इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

    अन्य

    हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी चढ़ा पारा

    पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 6.7 डिग्री अधिक है।

    इसी तरह जम्मू-कश्मीर के कटरा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया है।

    इससे माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा के दौरान गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है।

    राहत

    क्या गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत?

    तापमान में होती बढ़ोतरी संकेत है कि लोगों को अगले सप्ताह गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    IMD के पूर्व महानिदेशक केजे रमेश ने NDTV को बताया कि इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन अरब सागर में उठी हवाओं के दिशा बदलने से मैदानी इलाकों में बारिश में देरी हुई है। इसी तरह मानसून 1 जून से पश्चिम बंगाल में अटका हुआ है। इसके आगे बढ़ने तक उत्तर भारत गर्मी बनी रहेगी।

    मानसून

    कितने दिनों में दिल्ली पहुंचेगा मानसून?

    IMD की माने तो दिल्ली में मानसून के पहुंचने में अभी कम से कम 12 दिन का समय और लगेगा। हालांकि, यदि हवाओं का रुख बदलता है तो इसमें और अधिक समय भी लग सकता है।

    IMD अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान स्थित को देखें तो 27 जून के बाद उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गर्मी से राहत राहत मिलेगी। उसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को राहत मिल पाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    गर्मी की लहर
    मानसून
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    भारतीय मौसम विभाग

    मध्य प्रदेश के 2 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार, लू से झुलसे लोग मध्य प्रदेश
    देश में अप्रैल से लेकर जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, लंबी रहेंगी गर्मी की लहरें गर्मी की लहर
    दिल्ली में अगले 2 दिन हो सकती है बारिश, कुछ राज्यों में गर्मी का अलर्ट दिल्ली
    अप्रैल में ही दिखने लगेगा गर्मी का कहर, कई राज्यों में 20 दिन तक चलेगी लू गर्मी की लहर

    गर्मी की लहर

    इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा मार्च, लगातार 10वां सबसे गर्म महीना भी रहा  जलवायु परिवर्तन
    दिल्ली: 39.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, बारिश से मिलेगी राहत दिल्ली
    दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान दिल्ली
    अहमदाबाद: गर्मी से निजात दिलाने के लिए जुगाड़, लोगों पर की जा रही पानी की बौछार  गुजरात

    मानसून

    मानसून में नहीं सताएगा अर्थराइटिस का दर्द, ऐसे रखें अपना ख्याल लाइफस्टाइल
    उत्तराखंड में बादल फटने से सड़क बही, यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में हालात खराब  उत्तराखंड
    मानसून में चींटियों को रसोई से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    ये हैं भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरने, एक बार जरूर करें इनका रुख  पर्यटन

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 4 जून के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कन्हैया हारे कन्हैया कुमार
    पेट्रोल-डीजल: 5 जून के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली: लाजपत नगर में बच्चों के नेत्र अस्पताल में लगी भीषण आग, 12 दमकल पहुंची आग त्रासदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025