Page Loader
योगी आदित्यनाथ की अरविंद केजरीवाल को चुनौती, कहा- यमुना में मंत्रियों के साथ डुबकी लगाकर दिखाएं
योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी

योगी आदित्यनाथ की अरविंद केजरीवाल को चुनौती, कहा- यमुना में मंत्रियों के साथ डुबकी लगाकर दिखाएं

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2025
05:07 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी। योगी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 54 मंत्रियों के साथ प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई है, क्या केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ यमुना में जाकर डुबकी लगा सकते हैं? योगी ने केजरीवाल के नैतिक साहस को भी ललकारा।

चुनौती

केजरीवाल को नहीं मिलनी चाहिए माफी

योगी ने आगे कहा, "अगर उनमें (केजरीवाल) नैतिक साहस है तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। यमुना मैया को एक गंदे नाले में बदलने का अपराध क्या उन्होने किया है कि नहीं किया है? अगर वो व्यक्ति इस बात का अपराधी है तो मुझे नहीं लगता कि जनता जनार्दन की इस अदालत में उन्हें कोई माफी दी जानी चाहिए। वो माफी के हकदार नहीं हो सकते।" बता दें कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली के कई विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले योगी आदित्यनाथ?