NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / संभल हिंसा: पुलिस ने जारी किए पत्थरबाजों के पोस्टर, 27 गिरफ्तार; अब कैसे हैं हालात?
    अगली खबर
    संभल हिंसा: पुलिस ने जारी किए पत्थरबाजों के पोस्टर, 27 गिरफ्तार; अब कैसे हैं हालात?
    पुलिस ने संभल हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर जारी किए हैं

    संभल हिंसा: पुलिस ने जारी किए पत्थरबाजों के पोस्टर, 27 गिरफ्तार; अब कैसे हैं हालात?

    लेखन आबिद खान
    Nov 27, 2024
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

    पुलिस ने हिंसा में शामिल 100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी किए हैं। इनमें से ज्यादातर के मुंह पर रुमाल बंधा है और हाथों में पत्थर हैं। पुलिस अब इन पोस्टरों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की तैयारी कर रही है, ताकि पत्थरबाजों की पहचान हो सके।

    नुकसान की भरपाई भी हिंसा में शामिल लोगों से की जाएगी।

    FIR

    11 FIR दर्ज और 27 गिरफ्तार

    मुरादाबाद के कमिश्नर आजनेय कुमार सिंह ने कहा, "अब तक 11 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें 7 पुलिस की तरफ से और 4 मृतकों के परिजनों की ओर से हैं। 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं और 3 नाबालिग शामिल हैं। 74 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है। वीडियो और फोटो के माध्यम से जनता की मदद लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।"

    बयान

    मंत्री बोले- नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से होगी

    उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, 'कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा माहौल खराब करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संभल में जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, उस पर सरकार सख्त कार्रवाई करने जा रही है। पत्थरबाजी करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, दंगा भड़काने वाले उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर लगने वाले हैं। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई उपद्रवियों से कराई जाएगी।'

    पत्र 

    मदनी ने CJI को लिखा पत्र

    जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना को पत्र लिखा है।

    उन्होंने लिखा, "सर्वे के नाम पर की जाने वाली गतिविधियां जनता के विश्वास को कमजोर कर रही हैं और अशांति, सामाजिक भेदभाव और चिंता का कारण बन रही हैं। यह देश की एकता को खंडित कर रही है और धर्मनिरपेक्ष संरचना को क्षति पहुंचा रही है।"

    उन्होंने CJI से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

    हालात

    संभल में हालात सामान्य लेकिन तनावपूर्ण

    संभल में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। प्रशासन ने इंटरनेट पर लगी रोक को 29 नवंबर की शाम 4 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।

    संभल शहर काजी ने जुमे की नमाज के लिए लोगों से जामा मस्जिद न आने की अपील की है।

    हिंसा को देखते हुए खुले में पेट्रोल बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है।

    प्रशासन ने 1 दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के आने पर रोक लगा दी है।

    विवाद

    मस्जिद को लेकर क्या है विवाद? 

    संभल के मोहल्ला कोट स्थित जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि इस जगह पर पहले श्री हरिहर मंदिर था।

    इस संबंध में 19 नवंबर को हिंदू पक्ष ने जिला कोर्ट में वाद दायर किया था। इसके बाद कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था।

    24 नवंबर को सर्वे के दौरान यहां हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 5 लोग मारे गए थे। मामले पर 29 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    सांप्रदायिक हिंसा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    दिल्ली में इस तारीख के बाद बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर से टकराई बस, 5 लोगों की मौत फिरोजाबाद
    कानपुर: NEET की नाबालिग छात्रा को कोचिंग के 2 शिक्षकों ने दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार कानपुर
    सर्दी के मौसम में जारी है गर्मी का तड़का, जानिए क्यों कम नहीं हो रहा तापमान   बारिश

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बीच सरकार का फैसला उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 5 मजदूरों की मौत, कई घायल उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: शादी की रस्में धीरे-धीरे कराने पर पुलिसकर्मी ने पुजारी को पीटा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुनर्परीक्षा की तारीख का नोटिस है फर्जी, बोर्ड ने दी चेतावनी उत्तर प्रदेश

    सांप्रदायिक हिंसा

    हरियाणा: शहरों में मार्च निकालकर लगाए जा रहे भड़काऊ नारे, रोकने में नाकाम प्रशासन हरियाणा
    नूंह हिंसा पर एक्शन: 2 दर्जन मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानों पर चला बुलडोजर, 202 गिरफ्तार हरियाणा
    हरियाणा सांप्रदायिक हिंसा: नूंह में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध 8 अगस्त तक बढ़ा, बुलडोजर की कार्रवाई जारी हरियाणा
    हरियाणा: नूंह हिंसा के संबंध में कई रोहिंग्या शरणार्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025