Page Loader
बदलने लगा मौसम का मिजाज, कहीं हल्की सर्दी तो कहीं तेज बारिश के आसार
पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने से कई राज्यों में आज भी बारिश होगी (तस्वीर: एक्स/@imranhindu)

बदलने लगा मौसम का मिजाज, कहीं हल्की सर्दी तो कहीं तेज बारिश के आसार

Oct 16, 2024
09:01 am

क्या है खबर?

देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद अब गुलाब ठंडक ने दस्तक दे दी है। तापमान में आई गिरावट के कारण सुबह-शाम के वक्त हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आस-पास रह सकता है। दूसरी तरफ कुछ राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून का आगाज हो गया है। इसके चलते आंध्र प्रदेश सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पूर्वानुमान

इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग ने अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 2 दिनों में उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के किनारों की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। इसके चलते आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही बेंगलुरू और चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

ठंड 

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?

4 महीने की बारिश के बाद दिल्ली NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। आज अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।