NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नए साल पर घूमने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली के पास मौजूद हैं ये जगहें 
    अगली खबर
    नए साल पर घूमने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली के पास मौजूद हैं ये जगहें 

    नए साल पर घूमने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली के पास मौजूद हैं ये जगहें 

    लेखन अंजली
    Dec 11, 2024
    06:15 pm

    क्या है खबर?

    नया साल नई उम्मीदों के साथ आता है और ऐसे में हर कोई इसका स्वागत बड़ी धूमधाम से करता है।

    इस मौके पर अगर आप कहीं पार्टी करने की बजाय अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली के पास ही कई अच्छी जगहे हैं।

    अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इन 5 जगहों का रुख करके नए साल के दिन को अपने लिए यादगार बना सकते हैं।

    #1

    ऋषिकेश

    अगर आप नए साल के अवसर पर कुछ रोमांचक करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

    यहां आप बंजी जंपिंग, व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां फ्लाइंग फॉक्स और माउंटेन बाइकिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

    ऋषिकेश दिल्ली से लगभग 242 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में स्थित है।

    यहां जानिए ऋषिकेश में आजमाई जाने वाली गतिविधियां।

    #2

    मानेसर

    दिल्ली के सबसे नजदीक स्थित मानेसर बहुत खूबसूरत जगह है।

    मानेसर वैसे तो औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जो आपका मन मोह सकती हैं।

    मानेसर दिल्ली से केवल 58 किलोमीटर दूर हरियाणा में स्थित है और यहां सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य, अम्युजमेंट पार्क, लैंडस्केप, दमदमा झील और ताऊ देवी लाल पार्क जैसी कई ख़ूबसूरत जगहें हैं।

    यहां आप एक दिन में आसानी से घूमकर वापस आ सकते हैं।

    #3

    चंडीगढ़ 

    चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई जगहें हैं, जो आपका मन मोह सकती हैं। यहां आप कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डेन, रोज गार्डेन, हिडेन वैली, सेक्टर 17 प्लाजा जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं।

    यह दिल्ली से 244 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि, आप यहां एक दिन में तो नहीं, लेकिन दो दिन में अच्छी तरह घूम सकते हैं।

    चंडीगढ़ में आप अपने नये साल का स्वागत भव्य तरीके से बहुत कम खर्च में कर सकते हैं।

    #4

    सोहना

    अगर आपको गांव वाली जगहे पसंद है तो आप हरियाणा स्थित सोहना में नए साल का स्वागत कर सकते हैं।

    सोहना हरियाली से परिपूर्ण है, यहां आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। सोहना दिल्ली से मात्र 63 किलोमीटर दूर स्थित है।

    सोहना में शिव मंदिर, गांव की संस्कृति और एडवेंचर का लुफ्त उठाया जा सकता है। सोहना में घूमने की लिए आपको किसी प्लानिंग की जरूरत नहीं है।

    #5

    कुरुक्षेत्र 

    अगर आपको इतिहास से लगाव है तो आप कुरुक्षेत्र जा सकते हैं।

    कुरुक्षेत्र में ही पांडवों और कौरवों की बीच महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। यहां पर आज भी महाभारत काल के कई साक्ष्यों को देखा जा सकता है।

    बता दें कुरुक्षेत्र दिल्ली से 155 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा में स्थित है।

    कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर, सन्निहित सरोवर जैसी मशहूर जगहें हैं। यहां आपका नया साल बेहतर बीत सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में छापा मारने पहुंची ED पर हमला, अधिकारी घायल प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    दिल्ली में गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, तापमान 10.1 डिग्री पर भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में फिर हुआ धमाका, पुलिस और अग्निशमन बल पहुंचा बम विस्फोट
    दिल्ली में लागू रहेंगी GRAP-4 की पाबंदियां, सुप्रीम कोर्ट ने इस तारीख तक बढ़ाई रोक वायु प्रदूषण

    पर्यटन

    पुर्तगाल: पोर्टो की यात्रा के दौरान इन 5 गतिविधियों का जरूर लें मजा पुर्तगाल
    अमेरिका: रोमांचक गतिविधियों का केंद्र है मोआब, इन 5 चीजों से यात्रा को बनाएं यादगार अमेरिका
    राजस्थान: जयपुर की यात्रा में शामिल करें ये 5 पर्यटन स्थल, यात्रा बनेगी यादगार राजस्थान
    पुर्तगाल: अजोरेस की यात्रा में इन 5 गतिविधियों का लें आनंद पुर्तगाल

    लाइफस्टाइल

    पाब्लो पिकासो की तरह महान कलाकार बनना चाहते हैं तो अपनाएं उनके ये सिद्धांत लाइफस्टाइल
    प्रोटीन समेत कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है लोबिया, इससे बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन रेसिपी
    मेक्सिको: चिचेन इत्जा की यात्रा के दौरान इन 5 गतिविधियों का लें आनंद मेक्सिको
    क्या है सिसी स्क्वाट्स? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025