NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कब तक रहेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दिया अपडेट 
    अगली खबर
    कब तक रहेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दिया अपडेट 
    देश के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है

    कब तक रहेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दिया अपडेट 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    May 10, 2025
    09:00 am

    क्या है खबर?

    देश में मई की शुरुआत राहत भरी रही है। बीते कुछ दिनों से अंधड़-बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। 15 मई के बाद से गर्मी फिर से असर दिखाएगी।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में आने वाले 5 दिनों तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

    इसको लेकर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

    अलर्ट 

    राजस्थान में बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो रही है। आज भी भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा सहित कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    राज्य के कई जिलों में तापमान मौसमी औसत से 2-11 डिग्री नीचे चला गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    इस दौरान आर्द्रता का स्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज और बारिश का दौर 12-13 मई तक जारी रहने की संभावना है।

    गर्मी 

    इन राज्यों में गर्मी दिखाएगी तेवर  

    उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तेज धूप पड़ रही है, जिससे तापमान बढ़ता जा रहा है और लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

    राज्य के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

    झारखंड में गर्मी और उमस बनी रहेगी और तीखी धूप लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    भारी बारिश 

    यहां हो सकती है भारी बारिश 

    पूर्वोत्तर राज्यों में आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

    हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    उत्तराखंड़ में बादल छाए रहने के साथ तेज धूप पड़ सकती है।

    आहत 

    गर्मी में कब शुरू होगी गर्मी 

    मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। साथ ही 10-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। 12 मई के बाद राजधानी में गर्मी फिर से तीखे तेवर दिखाना शुरू करेगी।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    राजस्थान
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    कब तक रहेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दिया अपडेट  गर्मी की लहर
    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आकर अधिकारी समेत 3 की मौत जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर भारत का जवाबी हमला, कई आतंकी लॉन्च पैड भी ध्वस्त जम्मू-कश्मीर
    फोनपे ऐप में गिफ्ट कार्ड फीचर का कैसे करें उपयोग? फोनपे

    गर्मी की लहर

    गर्मी में सबसे अधिक तपने वाले शहर बचने के लिए क्या कर रहे उपाय? देश
    अब मैदानी इलाकों में कहर बरपाएगी गर्मी, राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार  बारिश
    लू को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, मार्च-मई के बीच 30 दिन चलेगी गर्म हवा भारतीय मौसम विभाग
    पारा चढ़ने के साथ अब आसमान से बरसेगी आग, कई जगह हीटवेव का अलर्ट  बारिश

    बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण नरम पड़े गर्मी के तेवर, जारी रहेगा बारिश का सिलसिला  दिल्ली
    देश में फिर से करवट लेगा मौसम, अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी  कोलकाता
    देश में आज भी अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि की आफत, अगले सप्ताह से तेवर दिखाएगी गर्मी उत्तर प्रदेश
    कई राज्यों में अंधड़ और मूसलधार बारिश का खतरा, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?  तूफान

    राजस्थान

    अजमेर शरीफ के दरगाह प्रमुख ने वक्फ संशोधन विधेयक की सराहना की, जानिए क्या कहा किरेन रिजिजू
    मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े  गर्मी की लहर
    राजस्थान: अजमेर के ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री से नाइट्रोजन गैस का रिसाव, मालिक की मौत गैस लीक
    देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट  गर्मी की लहर

    हिमाचल प्रदेश

    पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश बनी आफत, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि बनी परेशानी  बारिश
    बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी सर्दी, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम  बारिश
    उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से मौसम सुहाना, जानिए आज कैसे रहेगा  बारिश
    पहाड़ों पर आज भूस्खलन के साथ होगी भारी बर्फबारी, गर्मी को लेकर भी आया अलर्ट  बारिश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025