NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से मौसम सुहाना, जानिए आज कैसे रहेगा 
    अगली खबर
    उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से मौसम सुहाना, जानिए आज कैसे रहेगा 
    पहाड़ी राज्यों में आज भी बर्फबारी होने के आसार हैं (तस्वीर: एक्स/@greater_jammu)

    उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से मौसम सुहाना, जानिए आज कैसे रहेगा 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Mar 03, 2025
    09:20 am

    क्या है खबर?

    देशभर में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज धूप तो कहीं भारी बारिश-ओलावृष्टि हो रही है, जबकि पहाड़ों पर रास्ते बर्फबारी से अट गए हैं।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (3 मार्च) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

    इसके अलावा अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानाें पर बादल छाए रहने की आशंका है।

    बर्फबारी 

    आज भी होगी बर्फबारी 

    हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन से कई जगहों पर सड़कें बंद हो गईं।

    IMD ने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज प्रदेश के चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बर्फबारी होने की आशंका जताई जा रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से अटे रास्ते

    #WATCH | Doda, J&K | Doda's Bhalessa area covered in a thick blanket of snow after the region received heavy snowfall last week. pic.twitter.com/9YmDZovMwM

    — ANI (@ANI) March 3, 2025

    पूर्वानुमान 

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार (2 मार्च) को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा जबकि अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।

    आज तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है।

    इसके बाद 4-5 मार्च को तेज हवाएं चलने से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।

    गर्मी 

    महाराष्ट्र में तापमान 38 डिग्री के पार 

    उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम सामान्य बना हुआ है। यहां 3 से 5 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

    मौसम विभाग ने पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    दूसरी तरफ महाराष्ट्र में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। यहां विदर्भ के अकोला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा था।

    गिरावट 

    राजस्थान में इस दिन से तापमान में आएगी गिरावट

    राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी फिर से लौट आई है। कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है।

    IMD के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।

    4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद 7 मार्च से दिन-रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बारिश
    हिमाचल प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस
    जनगणना को लेकर इंतजार खत्म, 1 मार्च 2027 से जाति के साथ होगी गिनती जनगणना

    बारिश

    पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में सता रहा कोहरा, बारिश का भी अलर्ट जारी  कश्मीर
    पहाड़ी राज्यों में आज से फिर शुरू होगी भारी बर्फबारी, बारिश की भी है चेतावनी  जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक छाई कोहरे की चादर, बारिश काे लेकर जारी हुआ अलर्ट  दिल्ली
    पहाड़ों में बिछी बर्फ की चादर से मैदानों में ठंड का कहर, बारिश का भी अलर्ट  दिल्ली

    हिमाचल प्रदेश

    बर्फीले रास्तों पर गाड़ी लेकर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  जम्मू-कश्मीर
    भारत में भी है एक 'मिनी स्विट्जरलैंड', जानिए कहां और वहां जाकर क्या-क्या करें पर्यटन
    हिमाचल प्रदेश: बहुत खूबसूरत गांव है भागसू, यहां इन 5 गतिविधियों से यात्रा को बनाएं यादगार पर्यटन
    कई राज्यों में 5 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी  बारिश

    जम्मू-कश्मीर

    घने कोहरे की जकड़ में पूरा उत्तर भारत, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी  कुंभ मेला
    उत्तर भारत में आज भी कई जगह होगी बारिश, कोहरे का भी अलर्ट जारी  बारिश
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को करेंगे सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन, क्या है खासियत?  नरेंद्र मोदी
    उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश

    दिल्ली

    #NewsBytesExplainer: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने क्या-क्या हैं चुनौतियां? रेखा गुप्ता
    दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की रेस में कैसे पिछड़ गए प्रवेश वर्मा?  भाजपा समाचार
    दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गृह-वित्त और प्रवेश वर्मा को मिल सकती है शिक्षा-परिवहन की जिम्मेदारी भाजपा समाचार
    सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया, जानिए कैसी है तबीयत सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025