NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / पहली बार नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात की जाएंगी महिला अधिकारी; महिला पायलट उड़ाएगी राफेल
    देश

    पहली बार नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात की जाएंगी महिला अधिकारी; महिला पायलट उड़ाएगी राफेल

    पहली बार नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात की जाएंगी महिला अधिकारी; महिला पायलट उड़ाएगी राफेल
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 21, 2020, 04:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पहली बार नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात की जाएंगी महिला अधिकारी; महिला पायलट उड़ाएगी राफेल

    आज भारतीय सेना में महिलाओं के बढ़ते कदमों की बानगी पेश करती दो खबरें आई हैं। पहली खबर के अनुसार, देश के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को चालक दल के सदस्य के तौर पर नौसेना के युद्धपोत पर तैनात किया जाएगा। वहीं राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए एक महिला फाइटर पायलट का चयन दूसरी उत्साहित करने वाली खबर है। आइए आपको इन दोनों खबरों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात की जाएंगी ये दो महिला अधिकारी

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, सब-लेफ्टीनेंट कुमुदनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह वे दो महिला अधिकारी हैं जो नौसेना के युद्धपोत पर तैनाती के जरिए इतिहास रचेंगी। यूं तो भारतीय नौसेना में पिछले काफी समय से महिला अधिकारी कार्यरत हैं, लेकिन चालक दल के क्वार्टर्स में गोपनीयता की कमी और महिलाओं के लिए उचित बाथरूमों की उपलब्धता जैसे कई मसलों की वजह से अभी तक किसी भी महिला अधिकारी को लंबे समय के लिए युद्धपोतों पर नहीं भेजा गया था।

    MH-60 आर हेलीकॉप्टर्स को उड़ाएंगी दोनों महिला अधिकारी

    अब सब-लेफ्टीनेंट कुमुदनी और सब-लेफ्टिनेंट रिति की तैनाती के साथ ये रिकॉर्ड बदलने जा रहा है। इन दोनों महिला अधिकारियों को नौसेना के मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर्स के कई सेंसर्स को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ये उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों अधिकारी नौसेना के नए MH-60R हेलीकॉप्टर्स को उड़ाएंगी। अपने वर्ग में दुनिया का सबसे उन्नत मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर्स माने जाने वाला MH-60R दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने में सक्षम है।

    भारत ने 2.6 अरब डॉलर में खरीदे हैं 24 MH-60R हेलीकॉप्टर्स

    बता दें कि 2018 में तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड-मार्टिन से MH-60R खरीदने के लिए 2.6 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दी थी। इस सौदे के तहत भारत ने 24 हेलीकॉप्टर खरीदे हैं।

    राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली स्क्वाड्रन में शामिल होगी महिला फाइटर पायलट

    अगर दूसरी खबर की बात करें तो इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए एक महिला पायलट का चयन किया है। इस महिला पायलट को ट्रेनिंग दी जा रही है और वह जल्द ही अंबाला की 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन ऐरोज स्क्वाड्रन) के साथ राफेल उड़ाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल लड़ाकू विमानों को उड़ाने की जिम्मेदारी 17 स्क्वाड्रन को दी गई है।

    अभी तक MIG-21 लड़ाकू विमान उड़ा रही थी महिला पायलट

    रिपोर्ट के अनुसार, जिस महिला फाइटर पायलट का चयन किया गया है, वह लड़ाकू विमान से संबंधित ट्रेनिंग पहले ही पूरी कर चुकी हैं और अभी MIG-21 लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए तैनात थीं। अब उन्हें राफेल लड़ाकू विमान को उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है जो MIG-21 लड़ाकू विमान के मुकाबले ज्यादा उन्नत और आधुनिक है। रिपोर्ट में संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पायलट का नाम नहीं बताया गया है।

    2016 में मिली थी महिलाओं को लड़ाकू विमान उड़ाने की मंजूरी

    बता दें कि सरकार ने 2016 में महिलाओं को लड़ाकू विमान उड़ाने की मंजूरी दी थी और इसी साल फ्लाइट लेफ्टीनेंट अवनी चतुर्वेदी, फ्लाइट लेफ्टीनेंट भावना कंठ और फ्लाइट लेफ्टीनेंट मोहना सिंह लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली तीन महिला फाइटर पायलट बनी थीं। अभी तक वायुसेना में 10 महिला फाइटर पायलटों को शामिल किया जा चुका है और राफेल उड़ाने जा रही महिला पायलट इन्हीं में से एक है। जल्द ही अन्य महिला फाइटर पायलट भी वायुसेना में शामिल होंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय सेना
    निर्मला सीतारमण
    अंबाला

    ताज़ा खबरें

    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती लगातार आठवीं टी-20 सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स शुभमन गिल

    भारतीय सेना

    'बीटिंग रिट्रीट' के साथ खत्म हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, बारिश के चलते नहीं हुआ ड्रोन शो गणतंत्र दिवस
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    लद्दाख में भारत और चीन के बीच हो सकती हैं और अधिक झड़पें- खुफिया पुलिस रिपोर्ट लद्दाख
    भारतीय सेना में पहली बार यूनिट कमांड कर सकेंगी महिलाएं, पदोन्नति की प्रक्रिया जारी सेना पुलिस

    निर्मला सीतारमण

    बजट: इनकम टैक्स स्लैब कितने बदले, पुरानी और नई व्यवस्था में क्या है अंतर? बजट
    बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं हुईं? बजट
    बजट: सरकार ने रखा सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने का लक्ष्य, क्या है यह बीमारी? बजट
    बजट: निर्मला सीतारमण ने टेक सेक्टर के लिए क्या ऐलान किए? बजट

    अंबाला

    पानी की बोतल के लिए अधिक पैसे वसूलने पर रेलवे कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 1 लाख जुर्माना भारतीय रेलवे
    हरियाणा: अंबाला में एक ही परिवार के छह लोगों की रहस्यमयी मौत, याद आया बुराड़ी कांड हरियाणा
    हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत हरियाणा
    कोरोना के मद्देनजर हरियाणा में शिक्षण संस्थान बंद, पांच जिलों में अतिरिक्त पाबंदियां हरियाणा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023