Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे में मिले 22 करोड़ के 15,000 चेक हुए बाउंस
देश

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे में मिले 22 करोड़ के 15,000 चेक हुए बाउंस

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे में मिले 22 करोड़ के 15,000 चेक हुए बाउंस
लेखन भारत शर्मा
Apr 16, 2021, 02:38 pm 3 मिनट में पढ़ें
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे में मिले 22 करोड़ के 15,000 चेक हुए बाउंस

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा करीब एक महीने तक घर-घर चंदा एकत्र अभियान चलाया था। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर चंदा दिया था, लेकिन अब इसमें बड़ा खुलासा हुआ है। मंदिर निर्माण के लिए दान दिए गए 15,000 चेक बैंकों में बाउंस हो गए हैं। इन चेकों की कुल कीमत 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

अभियान
VHP ने 15 जनवरी से शुरू किया था अभियान

बता दें कि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने की जिम्मेदारी VHP को सौंपी थी। इसके बाद VHP ने 15 जनवरी से 17 फरवरी तक देशभर में अभियान चलाया था। इसमें VHP कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को चंदा एकत्र किया था। इस अभियान के जरिए VHP ने देशभर से करीब 2,500 करोड़ रुपये का चंदा एकत्र किया था, लेकिन इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रयास
चंदा एकत्र करने में लगे थे नौ लाख कार्यकर्ता

बता दें कि चंदा एकत्र अभियान में VHP के 9 लाख कार्यकर्ताओं ने 1,75,000 टोलियां बनाकर घर-घर जाकर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया था। इनके द्वारा जमा रकम को 38,125 कार्यकर्ताओं के माध्यम से बैंक में जमा किया गया था। इनके बीच समन्वय के लिए 49 नियंत्रण केंद्र बनाए गए थी, जबकि दिल्ली स्थित मुख्य केंद्र पर दो चार्टर्ड अकाउंटेंट की निगरानी में 23 लोगों की टीम ने पूरे भारत से जमा राशि पर निगरानी रखी थी।

खुलासा
ऑडिट रिपोर्ट में हुआ चेक बाउंस होने का खुलासा

इंडिया टुडे के अनुसार मंदिर निर्माण के लिये केंद्र द्वारा बनाए गए न्यास श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से हाल में अपनी ऑडिट रिपोर्ट जारी की है। इसमें सामने आया है कि चंदे में एकत्र किए गए करीब 22 करोड़ रुपये लागत के 15,000 चेक बैंकों में बाउंस हो गए हैं। इनमें से 2,000 चेक अयोध्या से एकत्र किए गए थे और करीब 13,000 चेक चंदा एकत्र अभियान के तहत एकत्र किए गए थे।

कारण
इस कारण से बाउंस हुए चेक

इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि चेक खातों में पर्याप्त पैसा नहीं होने या फिर कुछ तकनीकी खामियों की वजह से बाउंस हुए हैं। इनमें चेक में ओवरराइटिंग और बेमेल हस्ताक्षर भी प्रमुख कारण रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ट्रस्ट बैंक के साथ काम कर रहा है और चेकों में तकनीकी कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद चेक फिर से क्लियर हो सकेंगे।

प्रयास
दानदाताओं को वापस भेजे जा रहे हैं बाउंस हुए चेक

स्वामी गोविंददेव गिरि ने बताया बैंकों की मदद से बाउंस हुए चेकों को दानदाताओं को वापस भेजा जा रहा है और उनसे चेकों को नए सिरे से जारी करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दानदाताओं ने नए चेक जारी कर दिए हैं, लेकिन कुछ के अभी बाकी हैं। नए जारी किए गए सभी चेक क्लियर हो रहे हैं। इसी तरह बैंक की चेक में आ रही तकनीकी खामियों को पूरा कराने में मदद कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
उत्तर प्रदेश
राम मंदिर
विश्व हिंदू परिषद (VHP)
ताज़ा खबरें
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा खेलकूद
कैंसर से टूट रहा छवि मित्तल का हौसला, बोलीं- लड़ते-लड़ते थक गई हूं
कैंसर से टूट रहा छवि मित्तल का हौसला, बोलीं- लड़ते-लड़ते थक गई हूं मनोरंजन
सिट्रॉन C3 से लेकर ऑल्टो फेसलिफ्ट तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये गाड़ियां
सिट्रॉन C3 से लेकर ऑल्टो फेसलिफ्ट तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये गाड़ियां ऑटो
महाराष्ट्र: भाजपा ने एकनाथ शिंदे को दिया उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर, मंत्री पद पर भी चर्चा
महाराष्ट्र: भाजपा ने एकनाथ शिंदे को दिया उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर, मंत्री पद पर भी चर्चा राजनीति
उत्तर प्रदेश
UP BEd JEE के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP BEd JEE के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी: पक्षी के टकराने के कारण मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग देश
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी देश
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा करियर
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई देश
और खबरें
राम मंदिर
दोनों पक्ष मिलकर सुलझाएं ज्ञानवापी मस्जिद मामला, संघ नहीं करेगा कोई आंदोलन- मोहन भागवत
दोनों पक्ष मिलकर सुलझाएं ज्ञानवापी मस्जिद मामला, संघ नहीं करेगा कोई आंदोलन- मोहन भागवत देश
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी राम मंदिर के मुख्य परिसर की नींव
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी राम मंदिर के मुख्य परिसर की नींव देश
क्या है अनुच्छेद 142, जिसका सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की रिहाई के लिए इस्तेमाल किया?
क्या है अनुच्छेद 142, जिसका सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की रिहाई के लिए इस्तेमाल किया? देश
प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया
प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया राजनीति
दिसंबर, 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम मंदिर, 2025 में पूरा होगा निर्माण
दिसंबर, 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम मंदिर, 2025 में पूरा होगा निर्माण देश
और खबरें
विश्व हिंदू परिषद (VHP)
क्या है फतेहपुर के चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का मामला, जिसमें हुई 26 लोगों की गिरफ्तारी?
क्या है फतेहपुर के चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का मामला, जिसमें हुई 26 लोगों की गिरफ्तारी? देश
मध्य प्रदेश: दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने किया शादी में हमला, पूर्व सरपंच को गोली मारी
मध्य प्रदेश: दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने किया शादी में हमला, पूर्व सरपंच को गोली मारी देश
त्रिपुरा हिंसा: दो महिला पत्रकारों के खिलाफ FIR, पुलिस पर धमकाने का आरोप
त्रिपुरा हिंसा: दो महिला पत्रकारों के खिलाफ FIR, पुलिस पर धमकाने का आरोप देश
त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा
त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा देश
उत्तर प्रदेश: प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई आपत्ति
उत्तर प्रदेश: प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई आपत्ति राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022