NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप
    देश

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 21, 2018, 05:23 pm 0 मिनट में पढ़ें
    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप

    मुंबई में चार लोगों ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। यहां के मालवानी क्षेत्र में इन लोगों ने एक कुत्ते के साथ गैंगरेप किया। पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने कुत्ते को वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालवानी चर्च क्षेत्र में रहने वाला कुत्ता गायब था। जब इसकी खोज की गई तो वह खून से लथपथ हालत में मिला।

    कुत्ते की हालत गंभीर

    जब कुत्ता मिला तब उसके निजी अंगों पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते की हालत गंभीर है। जब भी कोई उसके पास जाने या उसे छूने की कोशिश करता है तो वह डर जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते की टागों को निजी अंगों के पास से मोड़ा गया है। फिलहाल डॉक्टर कुत्ते की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और इंफेक्शन रोकने के लिए इलाज कर रहे हैं।

    नशे की हालत में चार लोगों ने पकड़ा था कुत्ते को

    कुत्तों को खाना देने वालीं एक स्थानीय नागरिक सुधा फर्नांडिज ने बताया कि कुत्ता दर्द से कराह रहा था। जब उन्होंने उसे खाना देने की कोशिश की तो वह दूर जाने लगा। उसके निजी अंगों से खून निकल रहा था। सुधा ने बताया कि वह आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगी। एक ऑटो ड्राइवर ने बताया कि रात में नशे की हालत में चार लोगों ने कुत्ते को पकड़ा था और उसका रेप किया।

    जानवरों से पहले भी हुई है दरिंदगी

    कुत्ते के कराहने की आवाज सुनकर जब ऑटो ड्राइवर मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। जानवरों के साथ दरिदंगी का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले जुलाई में एक बकरी के साथ रेप की घटना सामने आई थी। हरियाणा के मेवात जिले में 8 लोगों ने गर्भवती बकरी के साथ गैंगरेप किया था। रेप की बाद बकरी ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    रेप
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    किआ EV9 बनाम वोल्वो EX90: जानिए कौन-सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है बेहतर   कार की तुलना
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर रिलीज, सिहांसन के लिए फिर छिड़ी जंग, छा गईं ऐश्वर्या  पोन्नियन सेल्वन
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के 5 अहम खिलाड़ी, अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  राजस्थान रॉयल्स
    प्रियंका चोपड़ा के इन किरदारों ने किया साबित, फिल्मों का चेहरा बन सकती हैं अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा

    मुंबई

    मुंबई: अंधेरी पूर्व के इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत आग त्रासदी
    मुंबई: सबवे पर भारी पड़ा समोसा, दुकान के आगे ज्यादा भीड़ की तस्वीर वायरल सबवे
    रितिका छिब्बर कौन हैं, जिन्हें 14 साल बाद मिला फिल्मी दुनिया में ब्रेक? बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ इमरान हाशमी

    रेप

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की हाथरस पीड़िता के परिजन को सरकारी नौकरी के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट
    कॉमेडियन ख्याली साहरण पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज जयपुर
    ओडिशा: गर्भवती महिला से व्यक्ति ने किया रेप तो उसकी पत्नी ने बनाया वीडियो, दंपति गिरफ्तार ओडिशा
    हार्वे विंस्टीन रेप के एक और मामले में दोषी, 16 साल की जेल यौन उत्पीड़न

    क्राइम समाचार

    उत्तर प्रदेश: मेरठ में नाले के रास्ते खोदी 10 फीट लंबी सुरंग, दुकान से आभूषण चोरी उत्तर प्रदेश
    अभिनेता दीपक तिजोरी के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, दर्ज कराई शिकायत बॉलीवुड समाचार
    उत्तर प्रदेश: माफी की तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा बदमाश, लिखा- योगी जी मुझे माफ करना उत्तर प्रदेश
    जानें कौन हैं अभिनेता अमन धालीवाल जिन पर चाकू से हुआ हमला, वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023