NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: 100 प्रतिशत पात्र आबादी को लगी वैक्सीन की पहली खुराक, विशेषज्ञों ने बताया बड़ी उपलब्धि
    देश

    मुंबई: 100 प्रतिशत पात्र आबादी को लगी वैक्सीन की पहली खुराक, विशेषज्ञों ने बताया बड़ी उपलब्धि

    मुंबई: 100 प्रतिशत पात्र आबादी को लगी वैक्सीन की पहली खुराक, विशेषज्ञों ने बताया बड़ी उपलब्धि
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 13, 2021, 03:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: 100 प्रतिशत पात्र आबादी को लगी वैक्सीन की पहली खुराक, विशेषज्ञों ने बताया बड़ी उपलब्धि
    मुंबई में 100 प्रतिशत पात्र आबादी को लगी वैक्सीन की पहली खुराक

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की पूरी व्यस्क आबादी को शनिवार तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। यहां व्यस्क लोगों की संख्या 92,36,546 है और शनिवार सुबह तक यह 92,39,902 लोगों को पहली खुराक लगाई जा चुकी थी। इसके अलावा करीब 60 लाख लोगों (व्यस्क आबादी का 65 फीसदी) को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। इसका मतलब यह हुआ कि मुंबई तेजी से पूरी तरह वैक्सीनेट होने की तरफ आगे बढ़ रही है।

    16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    मुंबई में बाकी देश के साथ 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों के वैक्सीनेशन के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई थी। शुरू में यहां केवल 10 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ते हुए 400 से पार हो गई है और अब शहर में कुल 462 सरकारी और निजी वैक्सीनेशन केंद्र है, जो रोजाना 1.23 लाख खुराकें लगाने की क्षमता रखते हैं। अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीनेशन केंद्रों के विकेंद्रीकरण ने इस कवरेज में अहम भूमिका निभाई है।

    विशेषज्ञों ने लापरवाही से चेताया

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, महाराष्ट्र की कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ ओम श्रीवास्तव ने कहा कि 100 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक लगाना शहर के लिए एक बड़ी खबर है। इसका मतलब हुआ कि अब यहां महामारी के खिलाफ ज्यादा सुरक्षा है, लेकिन यह लापरवाही बरतने का कारण नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वायरस का कुछ पता नहीं चलता और कई देशों में पर्याप्त वैक्सीन कवरेज के बाद भी बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं।

    "शहर और संभावित तीसरी लहर के बीच बाधा"

    जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैक्सीन अलायंस GAVI के प्रतिनिधि डॉ नवीन ठक्कर ने इसे शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुंबई ने दिखा दिया है कि 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा सकता है। देश के दूसरे जिलों को इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज खुलने और पाबंदियों के हटने के समय यह उपलब्धि राहत की तरह आई है और यह अब शहर और संभावित तीसरी लहर के बीच बाधा की तरह काम करेगी।

    कवरेज को 100 प्रतिशत से आगे ले जाने की तैयारी

    वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अब वो वैक्सीनेशन कवरेज को 100 प्रतिशत से आगे ले जाने पर ध्यान दे रहे हैं क्योंकि मुंबई में कई दूसरी जगहों के लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई है। डॉ ठक्कर ने कहा कि बहुत से लोग दूसरी जगहों से मुंबई आते हैं। ऐसे में किसी एक नंबर पर जोर देने की बजाय अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने पर ध्यान देने की जरूरत है।

    मुंबई और महाराष्ट्र में महामारी की क्या स्थिति?

    मुंबई में अब तक लगभग 7.60 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 16,288 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 66,22,345 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से 12,290 सक्रिय मामले हैं, 64,65,893 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 1,40,516 लोगों की मौत हुई है। लगभग शुरुआत से ही महाराष्ट्र महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल

    वैक्सीन समाचार

    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय
    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से बाकी दुनिया को डरना चाहिए? कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें? भारत बायोटेक

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023