कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 16,862 नए मामले, 379 मौतें
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,862 नए मामले सामने आए और 379 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,40,37,592 हो गई है। इनमें से 4,51,814 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 2,03,678 रह गई है।
सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 19,391 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,391 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,33,82,100 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.07 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,80,148 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 58.88 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 65,86,280 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,39,705 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 48,29,944 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 26,667 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,82,399 मामलों और 37,922 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,83,396 मामलों और 35,853 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,384 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 35 मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में 9,246 लोगों को संक्रमित पाया गया और 96 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई हफ्तों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं।
कर्नाटक में 310 मामले सामने आए और छह मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 1,259 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 20 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 97,14,38,553 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 30,26,483 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 23.94 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 23.94 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 48.81 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.46 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.21 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.16 करोड़ संक्रमितों में से 6.02 लाख मरीजों की मौत हुई है।