NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, चिराग पासवान का भी नाम
    अगली खबर
    दिल्ली: LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, चिराग पासवान का भी नाम
    लोक जनशक्ति पार्टी सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज।

    दिल्ली: LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, चिराग पासवान का भी नाम

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 14, 2021
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है। पीड़िता ने तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और उसी दौरान कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था।

    कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने 9 सितंबर को सांसद प्रिंस राज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    प्रकरण

    पीड़िता ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप

    इंडिया टुडे के अनुसार, पीड़िता ने खुद को LJP कार्यकर्ता बताया और सांसद प्रिंस राज पासवान पर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रिंस राज ने घटना का वीडियो भी बनाया था और किसी को भी कुछ बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। इसके अलावा उसे पुलिस ने शिकायत न करने के लिए धमकाया गया था और कई बार दबाव भी बनाया गया था।

    जिक्र

    पीड़िता ने FIR में किया चिराग पासवान का भी जिक्र

    पीड़िता ने FIR में LJP नेता चिराग पासवान का भी जिक्र किया है। पीड़िता का आरोप लगाया है कि उसने घटना के संबंध में चिराग पासवान को भी जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

    इस दौरान जब उसने मामला दर्ज कराने की धमकी दी तो चिराग ने उससे मिलकर कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा था।

    पीड़िता का आरोप है कि चिराग ने पार्टी अध्यक्ष होते हुए भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया।

    खंडन

    आरोपों का खंडन कर चुके हैं प्रिंस राज

    बता दें कि सांसद प्रिंस राज पूर्व में दुष्कर्म के आरोपों का खंडन कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का मामला भी दर्ज कराया था।

    17 जून को उन्होंने ट्वीट किया था, 'मैं स्पष्ट रूप से मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंड़न करता हूं। सभी आरोप झूठे, मनगढ़ंत और मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए तैयार की गई किसी बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।'

    पृष्ठभूमि

    चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं प्रिंस राज

    बता दें कि प्रिंस राज पासवान LJP नेता चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पासवान के भतीजे हैं। वह रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं और उनकी मौत के बाद सांसद बने थे।

    प्रिंस उन पांच LJP सांसदों में शामिल है, जिन्होंने इस साल जून में पार्टी से बगावत की थी। पुलिस अब प्रिंस राज के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बिहार
    लोक जनशक्ति पार्टी
    चिराग पासवान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    कोरोना संकट: अभिभावकों, डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने की स्कूल खोलने की मांग, मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र महाराष्ट्र
    दिल्ली विधानसभा में हंगामा: अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को किया निलंबित, मार्शल ने निकाला बाहर आम आदमी पार्टी समाचार
    CBSE की 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, 99.37 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास CBSE
    सीमा विवाद: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की FIR, तनाव बढ़ा मिजोरम

    बिहार

    बिहार: नसबंदी कराने के दो साल बाद गर्भवती हुई महिला, मांगा 11 लाख रुपये का मुआवजा मुज़फ़्फ़रपुर
    बिहार: फांसी के फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव दिल्ली
    बिहार विधानसभा में आखिर क्यों मचा था बवाल? नीतीश कुमार
    बिहार: होली पर विभिन्न हादसों में हुई कुल 41 लोगों की मौत, 38 अन्य घायल हत्या

    लोक जनशक्ति पार्टी

    महाराष्ट्र के बाद झारखंड में मुश्किलों में भाजपा, सहयोगी पार्टियां बना रही दबाव झारखंड
    जानिए नागरिकता कानून और NRC पर क्या है भाजपा के सहयोगियों का रुख ओडिशा
    बिहार में तय समय पर ही डाले जाएंगे विधानसभा चुनावों के लिए वोट- चुनाव आयोग बिहार
    बिहार विधानसभा चुनावों के लिए गाइडलाइंस जारी; मतदाताओं को मिलेंगे दस्ताने, ऑनलाइन होंगे नामांकन बिहार

    चिराग पासवान

    नीतीश कुमार ने कैसे तोड़ी चिराग पासवान की पार्टी? बिहार
    तख्तापलट के बाद पार्टी के सारे शीर्ष पद गंवा सकते हैं चिराग पासवान बिहार की राजनीति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025