NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 43,263 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में वृद्धि
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 43,263 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में वृद्धि
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 43,263 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में वृद्धि

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 09, 2021
    09:36 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 43,263 नए मामले सामने आए और 338 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,31,39,981 हो गई है। इनमें से 4,41,749 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,93,614 रह गई है।

    देश में पिछले कुछ महीनों में हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 40,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 40,567 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,23,04,618 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.48 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,17,639 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 53.68 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 64,97,872 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,37,962 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 42,83,494 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 22,001 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,58,090 ​मामलों और 37,458 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,27,365 मामलों और 35,073 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,174 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 65 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह केरल में 30,196 लोगों को संक्रमित पाया गया और 181 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई दिनों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं।

    कर्नाटक में 1,102 मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 1,587 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 18 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 71,65,97,428 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 86,51,701 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 22.25 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 22.25 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 45.95 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.05 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.53 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.09 करोड़ संक्रमितों में से 5.84 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति? भारत की खबरें
    असम के मंत्री का चौंकाने वाला बयान, कहा- भगवान के सुपर कम्प्यूटर पर बना कोरोना वायरस असम
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 45,083 मामले, केरल में हालात चिंताजनक महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,909 मरीज, केरल में कुल मामले 40 लाख पार महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस के मामले

    अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर ओडिशा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 30,000 संक्रमित, सक्रिय मामलों में छह दिन बाद गिरावट कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,625 मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,982 मरीज, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 20 करोड़ पार महाराष्ट्र

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: उत्तरी राज्यों में दक्षिणी राज्यों से दोगुना तेजी से घट रहे नए मामले महाराष्ट्र
    आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: देश में 2 अप्रैल के बाद पहली बार 1 लाख से कम नए मामले कोरोना वायरस
    क्या बच्चों को भी हो सकता है ब्लैक फंगस? कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025