NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,973 नए मामले, 260 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,973 नए मामले, 260 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,973 नए मामले, 260 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 10, 2021
    09:49 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,973 नए मामले सामने आए और 260 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,31,74,954 हो गई है। इनमें से 4,42,009 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,90,646 हो गई है।

    देश में पिछले कुछ महीनों में हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 37,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 37,681 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,23,42,229 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.48 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,87,611 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 53.86 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 65,02,091 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,38,017 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 43,09,694 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 22,126 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,59,134 ​मामलों और 37,462 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,28,961 मामलों और 35,094 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,219 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 55 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह केरल में 26,200 लोगों को संक्रमित पाया गया और 125 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई दिनों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं।

    कर्नाटक में 1,074 मामले सामने आए और चार मौतें हुईं। वहीं तमिलनाडु में 1,596 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 21 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 72,37,84,586 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 67,58,491 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 22.31 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 22.31 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 46.04 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.54 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.09 करोड़ संक्रमितों में से 5.85 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,667 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा केरल
    मुंबई की कोर्ट ने वैवाहिक जीवन में पत्नी से जबरन यौन संबंध को नहीं माना गैरकानूनी! मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 36,083 नए मामले, 493 मरीजों की मौत केरल
    नागपुर में अवैध रूप से 10 साल रहा अफगानी युवक तालिबान में हुआ शामिल- पुलिस अफगानिस्तान

    केरल

    कोरोना संकट: कई राज्यों में 1 से ज्यादा बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट, केंद्र ने चेताया अमेरिका
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 39,070 लोग, 491 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: धार्मिक सभाओं की मंजूरी देने का केरल सरकार का फैसला गलत था- सरकारी विशेषज्ञ केरल सरकार
    केरल: ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों को हो सकती है स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं- शिक्षा मंत्री ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,909 मरीज, केरल में कुल मामले 40 लाख पार महाराष्ट्र
    कोरोना: साप्ताहिक मामले आठ हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर पर, 66 प्रतिशत केरल में दर्ज हुए अमेरिका
    अमेरिका: डेल्टा वेरिएंट के कारण बढ़ रहे मामले, कई जगह मेडिकल ऑक्सीजन की कमी अमेरिका
    DDMA ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस, एक कक्षा में बैठ सकेंगे 50 प्रतिशत छात्र दिल्ली

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 30,000 संक्रमित, सक्रिय मामलों में छह दिन बाद गिरावट कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,625 मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,982 मरीज, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 20 करोड़ पार महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,643 मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025