NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 15,823 नए मामले, 226 मरीजों की मौत
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 15,823 नए मामले, 226 मरीजों की मौत

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 15,823 नए मामले, 226 मरीजों की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 13, 2021, 09:24 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 15,823 नए मामले, 226 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,823 नए मामले सामने आए और 226 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,40,01,743 हो गई है। इनमें से 4,51,189 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 2,07,653 रह गई है। सरकार ने चेतावनी जारी की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को दिसंबर तक विशेष सावधानी बरतनी होगी।

    बीते दिन ठीक हुए करीब 23,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 22,844 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,33,42,901 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.04 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,25,399 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 58.63 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 65,81,677 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,39,621 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 48,09,619 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 26,448 मौतें हुई हैं। इसी तरह 29,81,732 ​मामलों और 37,906 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,80,857 मामलों और 35,814 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,069 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 43 मरीजों की मौत हुई। इसी तरह केरल में 7,823 लोगों को संक्रमित पाया गया और 106 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई हफ्तों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। कर्नाटक में 332 मामले सामने आए और 11 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 1,289 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 18 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 96,43,79,212 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 50,63,845 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    दुनियाभर में 23.86 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 23.86 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 48.64 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.16 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.16 करोड़ संक्रमितों में से 6.01 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    मेनोपॉज का सामना कर रही हैं? इन तरीकों से करें त्वचा की देखभाल त्वचा की देखभाल
    रानी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के नए पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट जारी आगामी फिल्में
    बॉलीवुड की 5 सेलिब्रिटीज, जिन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह पेस्टल रंग के लहंगे चुनें फैशन टिप्स
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप

    महाराष्ट्र

    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल

    केरल

    केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री नरेंद्र मोदी
    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    केरल: BBC डॉक्यूमेंट्री पर ट्विट को लेकर विवाद, एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस कांग्रेस समाचार
    केरल: माकपा की युवा इकाई राज्य में दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे में कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023