NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम: डिटेंशन सेंटर में बंद एक और शख्स की मौत, 29 पहुंचा आंकड़ा
    अगली खबर
    असम: डिटेंशन सेंटर में बंद एक और शख्स की मौत, 29 पहुंचा आंकड़ा

    असम: डिटेंशन सेंटर में बंद एक और शख्स की मौत, 29 पहुंचा आंकड़ा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 04, 2020
    12:07 pm

    क्या है खबर?

    असम के डिटेंशन सेंटर में बंद एक अवैध शरणार्थी की शुक्रवार को बीमारी के कारण मौत हो गई।

    शख्स को बीमारी के चलते 10 दिन पहले गोलपाड़ा के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    इस मौत के साथ डिटेंशन सेंटर में बंद लोगों की मौत की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। राज्यभर के डिटेंशन सेंटर्स में लगभग 1,000 अवैध शरणार्थी बंद है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    जानकारी

    क्या होते हैं डिटेंशन सेंटर?

    अवैध अप्रवासियों को रखने के लिए बनाए गए डिटेंशन सेंटर में उन लोगों को रखा जाता है जिन्हें अदालतें विदेशी घोषित कर देती हैं। बता दें कि असम में फिलहाल छह अस्थायी डिटेंशन सेंटर चल रहे हैं।

    मौत

    अक्टूबर में हुई थी एक और शख्स की मौत

    इससे पहले अक्टूबर में भी इसी अस्पताल में बंद एक और 65 वर्षीय शख्स दुलाल पॉल की मौत हुई थी।

    दुलाल के परिवार का दावा था कि वह वो मानसिक रूप से परेशान थे और उन्हें डिटेंशन सेंटर में बंद कर दिया गया।

    सोनितपुर जिले के रहने वाले पॉल अक्टूबर, 2017 से डिटेंशन सेंटर में बंद थे।

    बीमारी के चलते उन्हें पिछले साल सितंबर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

    डिटेंशन सेंटर

    डिटेंशन सेंटर में बंद कुल 29 लोगों की मौत

    देशभर में नागरिकता कानून और प्रस्तावित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) को लेकर डिटेंशन सेंटर फिर से चर्चा में है।

    बीते दिसंबर में खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने जानकारी दी थी कि असम के डिटेंशन सेंटर में कुल 988 लोग बंद हैं।

    सरकार ने बताया था कि 2016 से लेकर 13 अक्टूबर, 2019 तक हिरासत में बंद 28 लोगों की डिटेंशन सेंटरों या अस्पतालों में मौत हुई। अब यह संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

    NRC और डिटेंशन सेंटर

    NRC से कैसे जुड़े हैं डिटेंशन सेंटर?

    असम देश का एकमात्र राज्य है, जहां अभी तक NRC लागू हुई है और यहीं पर सबसे ज्यादा डिटेंशन सेंटर बने हैं।

    यहां पर जो लोग NRC से बाहर रहेंगे, उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेजा जाएगा।

    NRC की अंतिम सूची से लगभग 19 लाख लोग बाहर रहे थे। अब इनके पास अदालतों में जाने का विकल्प बचा है।

    अगर ये लोग अदालतों में अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाए तो सरकार इन्हें डिटेंशन सेंटर में भेजेगी।

    देशव्यापी NRC

    देशव्यापी NRC को लेकर तस्वीर धुंधली

    केंद्र सरकार ने कई मौकों पर कहा है कि वह देशभर में NRC लागू करेगी। इसके तहत लोगों से उनकी नागरिकता का प्रमाण मांगा जाएगा। जो लोग अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाएंगे, उन्हें डिटेंशन सेंटर में भेजने की बात कही जा रही है।

    हालांकि, अभी तक देशव्यापी NRC को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार में NRC शब्द पर चर्चा भी नहीं हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    असम
    नागरिकता कानून

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    भारतीय जनता पार्टी

    महाराष्ट्र: राज्यपाल के साथ मुलाकात के बाद भाजपा की घोषणा, नहीं बनाएंगे सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता, मोदी सरकार में शामिल मंत्री ने भी दिया इस्तीफा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र के बाद झारखंड में मुश्किलों में भाजपा, सहयोगी पार्टियां बना रही दबाव झारखंड
    भाजपा को मिला 743 करोड़ चंदा, बाकी राष्ट्रीय दलों को मिली कुल रकम से तीन गुना ममता बनर्जी

    असम

    इस राज्य में नया नियम, दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी भारतीय जनता पार्टी
    वन्यजीव फोटोग्राफी पसंद है तो भारत के इन छह सर्वश्रेष्ठ स्थानों की करें सैर भारत की खबरें
    शराब पीने से रोका तो पति ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने उत्तर प्रदेश
    शीतकालीन सत्र में पेश होगा नागरिकता संशोेधन बिल, जानिये क्यों हो रहा इसका विरोध मुस्लिम

    नागरिकता कानून

    उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में नहीं बनेगा NRC के लिए कोई भी डिटेंशन सेंटर महाराष्ट्र
    मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, हिंदुओं के लिए केवल भारत- विजय रुपाणी पाकिस्तान समाचार
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शनों में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 28 लोगों को नोटिस उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025