NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में भारी बारिश से ट्रेन-हवाई सेवाएं प्रभावित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुणे दौरा रद्द
    अगली खबर
    मुंबई में भारी बारिश से ट्रेन-हवाई सेवाएं प्रभावित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुणे दौरा रद्द
    मुंबई में बारिश से ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित (तस्वीर: एक्स/@Pure0Heart0)

    मुंबई में भारी बारिश से ट्रेन-हवाई सेवाएं प्रभावित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुणे दौरा रद्द

    लेखन गजेंद्र
    संपादन Manoj Panchal
    Sep 26, 2024
    11:27 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की अंतिम बारिश से हाहाकार मचा है। बारिश से निचले इलाकों में जबरदस्त जलभराव है और सड़कों पर यातायात प्रभावित है।

    बुधवार को पूरा दिन और रात में हुई बारिश की वजह से पटरियां जलमग्न हो गई, जिससे लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया। करीब 14 उड़ानों का मार्ग बदला गया।

    इस कारण कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को पुणे में निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है।

    दौरा

    विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की होनी थी शुरूआत

    प्रधानमंत्री मोदी को आज पुणे मेट्रो के जिला कोर्ट से स्वर्गेट भूमिगत खंड का उद्घाटन करना था और स्वर्गेट से कटराज तक मेट्रो मार्ग और पिंपरी-चिंचवाड़ से निगडी तक एक एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखनी थी।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 22,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करने वाले थे और एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे।

    बारिश

    स्कूल और कॉलेज बंद किए गए

    मुंबई नगर निगम ने बताया कि शहर में बुधवार शाम 6 बजे से पहले 30 मिलीमीटर बारिश हुई, लेकिन 8 बजे के बाद 100-200 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

    मुंबई के कुर्ला, चेंबूर, मुलुंड, विक्रोली, ब्रीच कैंडी और कुछ अन्य इलाकों में लोगों के कमर तक पानी था।

    बारिश को देखते हुए मुंबई, ठाणे, पुणे, पालघर, पिंपरी-चिंचवाड़ में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

    मौत

    बारिश से 4 लोगों की मौत

    मुंबई में बारिश की वजह से उपनगरीय अंधेरी में जलभराव हो गया, जिससे उफनते नाले में 45 वर्षीय विमल अनिल गायकवाड़ नामक महिला डूब गई। करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद किया।

    ठाणे में भी आसमानी बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है। बुधवार शाम को भारी बारिश के कारण मुंब्रा बाईपास रोड पर भूस्खलन भी हुआ। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं है।

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सभी विभागों को ड्यूटी पर रहने को कहा है।

    बारिश

    इन क्षेत्रों में हुई सबसे अधिक बारिश

    पूर्वी उपनगरों में बुधवार सुबह 8 से रात 10 बजे के बीच सबसे अधिक 169.85 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई। पश्चिमी उपनगरों में 104.17 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    पूर्वी उपनगरों में मानखुर्द क्षेत्र में सबसे अधिक 276 मिमी बारिश हुई, जबकि भांडुप में 275 मिमी और पवई क्षेत्र में 274 मिमी बारिश हुई।

    द्वीप शहर के सेवरी कोलीवाड़ा और वडाला क्षेत्र में सबसे अधिक 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को भी बारिश की संभावना है।

    संभावना

    बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, 1 अक्टूबर तक होगी बारिश

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मुंबई समेत उसके आसपास के क्षेत्रों में 1 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।

    गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब यहां ऑरेंज अलर्ट जारी है।

    ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। गोवा और कोंकण में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

    ट्विटर पोस्ट

    मुंबई में बारिश का हाल

    #मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा जारी है।

    मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए #RedAlert जारी किया है, जिसमें आज अत्यधिक तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है। pic.twitter.com/i0AWuqXwnA

    — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) September 26, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई
    बारिश
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स
    बेंगलुरु में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण कर्नाटक
    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि

    महाराष्ट्र

    प्रधानमंत्री मोदी आज रखेंगे वधावन बंदरगाह की आधारशिला, जानें क्या है इसकी खासियत  नरेंद्र मोदी
    मुंबई 1993 धमाके: टाइगर मेनन की पारिवारिक संपत्ति केंद्र सरकार को सौंपने के आदेश 1993 मुंबई धमाके
    प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले ने कैसे सियासी भूचाल ला दिया? महाराष्ट्र की राजनीति

    मुंबई

    झारखंड में हावड़ा-मुंबई CSMT मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत; 20 घायल झारखंड
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 31 जुलाई के लिए जारी हुए नए भाव, जानिए कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 3 अगस्त के लिए जारी हुए अपडेट दाम, इन राज्यों में बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    चेन्नई की 7 प्रतिशत भूमि साल 2040 तक हो जाएगी जलमग्न, CSTEP की रिपोर्ट में खुलासा तमिलनाडु

    बारिश

    केरल: वायनाड में भूस्खलन से 70 की मौत, मलबे में दबे सैकड़ों लोग केरल
    भूस्खलन के कारण क्या हैं और क्या इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है? केरल
    दिल्ली-NCR में 6 घंटे की बारिश से मचा हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत दिल्ली
    नए संसद भवन की लॉबी में बारिश के पानी का रिसाव, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश दिल्ली

    भारतीय मौसम विभाग

    इन गलतियों से AC और फ्रिज में लग सकती है आग, आप ऐसे रखें सुरक्षित काम की बात
    दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक चलेगी गर्म हवाएं, बारिश की उम्मीद नहीं दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य भीषण लू की चपेट में, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी दिल्ली
    गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 18 से बारिश, दिल्ली में थोड़ा इंतजार दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025