NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी, जानिए क्या कहा
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी, जानिए क्या कहा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी

    प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगी, जानिए क्या कहा

    लेखन गजेंद्र
    Aug 30, 2024
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में कुछ दिन पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है, जिसका असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी दिखा।

    शुक्रवार को पालघर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिमा गिरने पर खेद जताते हुए लोगों से माफी मांगी और कहा कि शिवाजी महाराज को वह आराध्य देव मानते हैं और उनसे सिर झुकाकर क्षमा मांगता हूं।

    बयान

    क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

    प्रधानमंत्री मोदी बोले, "पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो कुछ हुआ, मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं है, हमारे लिए शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। मैं आज सिर झुकाकर आराध्य देव के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं। जो-जो लोग शिवाजी महाराज को अपने आराध्य देव मानते हैं, उनके दिल को जो गहरी चोट पहुंची है, मैं ऐसे लोगों को भी सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। हमारे संस्कार अलग हैं। आराध्य देव से बड़ा कुछ नहीं।"

    ट्विटर पोस्ट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मांगी माफी

    #Maharashtra | 'जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना आराध्य देव मानते हैं, उनके दिल को जो गहरी चोट पहुंची है, मैं उनसे सिर झुकाकर क्षमा मांगता हूं। हमारे लिए हमारे आराध्य देव से बड़ा कुछ नहीं है'

    सिंधुदुर्ग के मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर बोले पीएम… pic.twitter.com/0IHRLDomxt

    — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) August 30, 2024

    विवाद

    क्या है महाराष्ट्र में मूर्ति गिरने का विवाद?

    मुंबई से लगभग 480 किलोमीटर दूर सिंधुदुर्ग के मालवण तहसील के राजकोट किले में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार दोपहर ढह गई।

    प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर किया था और किले के समारोह में आए थे। इससे खराब गुणवत्ता को लेकर विवाद और बढ़ गया है।

    मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल पर FIR हुई है। पाटिल कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सियासत

    शिवाजी की प्रतिमा गिरने से महायुति सरकार की हो रही थी किरकिरी

    महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज को लोग घर-घर में पूजते हैं। उनके नाम पर मुंबई का हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन है।

    इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सत्ता पर काबिज शिवसेना (एकनाथ शिंदे), भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के महायुति गठबंधन की किरकिरी हो रही थी।

    प्रदेश में भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शिंदे, पवार और देवेंद्र फडणवीस ने माफी मांगी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    नरेंद्र मोदी

    आजादी की पहली सुबह कैसा था भारत का नजारा? सिनेमाघरों में मुफ्त दिखाई गई थी फिल्में स्वतंत्रता दिवस
    स्वतंत्रता दिवस 2024: नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात पेरिस ओलंपिक 2024
    लक्ष्य सेन ने कोच प्रकाश पादुकोण को बताया अनुशासित, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया रोचक जवाब लक्ष्य सेन
    बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, दिया हिंदुओं की सुरक्षा का आश्वासन बांग्लादेश

    महाराष्ट्र

    बर्खास्त IAS पूजा खेडकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार, दुबई पहुंचीं दुबई
    महाराष्ट्र: कथित पैसे वसूली को लेकर पूर्व और वर्तमान गृह मंत्री क्यों हुए आमने-सामने?  महाराष्ट्र की राजनीति
    महाराष्ट्र: पुणे में फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव, 17 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती पुणे
    महाराष्ट्र: ठाणे में 5वीं मंजिल से कूदे कुत्ते की वजह से बच्ची की मौत, मालिक गिरफ्तार   ठाणे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025