Page Loader
महाराष्ट्र: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर 'वीर सावरकर सेतु' रखा गया
महाराष्ट्र में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक अब वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@deepakrishi0)

महाराष्ट्र: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर 'वीर सावरकर सेतु' रखा गया

लेखन गजेंद्र
Jun 28, 2023
02:36 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। न्यूज 18 के मुताबिक, वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक अब वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा, वहीं मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को अटल सेतु नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले महीने वीर सावरकर की जयंती पर पुल का नाम बदलने की घोषणा की थी।

नामकरण

कितने लंबे हैं दोनों पुल?

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में निर्माणाधीन वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक की लंबाई 17.17 किलोमीटर है। यह पुल अंधेरी के उपनगर वर्सोवा को बांद्रा में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा। इससे वर्सोवा से बांद्रा पहुंचने में 30 मिनट लगेंगे। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 6 लेन का 22 किलोमीटर लंबा पुल है। पुल का 16.5 किलोमीटर हिस्सा समुद्र में और बाकी जमीन पर है। पुल से सेंट्रल मुंबई के शिवड़ी से नवी मुंबई के शिवाजी नगर तक 20 मिनट में पहुंच सकेंगे।