Page Loader
मुंबई की BEST बसों के टिकटों पर अभी भी 1971 के बांग्लादेशी शरणार्थियों से जुड़ा सरचार्ज
मुंबई की BEST बसों में आज भी 1971 का बांग्लादेशियों से जुड़ा सरचार्ज (तस्वीर: विकिमीडिया)

मुंबई की BEST बसों के टिकटों पर अभी भी 1971 के बांग्लादेशी शरणार्थियों से जुड़ा सरचार्ज

लेखन गजेंद्र
May 08, 2023
06:40 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बसों में आज भी 15 पैसे सरचार्ज लिखा हुआ टिकट यात्रियों को मिलता है। यह सरचार्ज यात्रियों से 1971 से वसूला जा रहा है। एक यात्री ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। यात्रियों से प्रति टिकट 15 पैसे का सरचार्ज भारत और पाकिस्तान के 1971 युद्ध के समय बांग्लादेशी शरणार्थियों की मदद के लिए शुरू हुआ था। इसके खिलाफ एक याचिका भी दायर की गई थी।

वायरल

अब तक वसूले गए 388.96 करोड़ रुपये

BEST की ओर से वसूल किए जा रहे इस अधिभार के खिलाफ एक याचिका 2014 में बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी, जिस पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा गया था। याचिका में बताया गया कि BEST बसों में यात्रियों से 15 पैसे सरचार्ज वसूलकर करीब 388.96 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई, जो सरकार के पास पड़ी है। 2018 तक ये सरचार्ज जारी थी और उसके बाद की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

BEST बस की टिकटों पर 1971 युद्ध के समय का सरचार्ज