NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: कल से लौटेगी सिनेमाघरों में रौनक, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत
    देश

    महाराष्ट्र: कल से लौटेगी सिनेमाघरों में रौनक, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत

    महाराष्ट्र: कल से लौटेगी सिनेमाघरों में रौनक, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 04, 2020, 06:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: कल से लौटेगी सिनेमाघरों में रौनक, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत

    महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण महीनों से बंद सिनेमाघर गुरुवार से खुल जाएंगे। सरकार ने मुंबई समेत बाकी राज्य में 5 नवंबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। अभी केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोले जाएंगे। साथ ही सरकार की तरफ से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा। इस छूट के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित सभी सिनेमाघर, थियेटर और मल्टीप्लेक्स गुरुवार से खुल सकेंगे।

    सिनेमाघरों के भीतर की दुकानें बंद रहेंगी

    सरकार ने इसे लेकर बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स आदि खोलने की इजाजत होगी, लेकिन इनके अंदर चलने वाली खाने-पीने की दुकानें अभी बंद रहेंगी।

    केंद्र सरकार ने पिछले महीने दी थी इजाजत

    केंद्र सरकार ने पिछले महीने सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और स्विमिंग पूल आदि खोलने के लिए हरी झंडी दे दी थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिनेमाघरों के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की थी। उसके बाद दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोल दिए गए थे, लेकिन महाराष्ट्र में इन पर पाबंदी जारी थी। अब राज्य सरकार ने इस पाबंदी को हटा दिया है।

    योग केंद्र और इंडोर स्पोर्ट्स की भी अनुमति

    सिनेमाघरों, थियटरों और मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में योग केंद्र, इंडोर स्पोर्ट्स और स्विमिंग पूल खोलने की भी अनुमति दे दी गई है। अब कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित ये सभी सुविधाएं खुल सकेंगी। हालांकि, यहां जाने वाले लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए तमाम ऐहतियात बरतने होंगे। इनमें नाक और मुंह को मास्क से ढंकना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, समय-समय पर साबुन और पानी से हाथ धोना जैसे उपाय शामिल हैं।

    धार्मिक स्थलों पर अभी फैसला नहीं

    महाराष्ट्र सरकार धीरे-धीरे पाबंदियों में राहत दे रही है। हालांकि, धार्मिक स्थलों को खोलने पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सही समय आने पर लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में संक्रमण की दूसरी लहर आने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर अगर ऐसे हालात बनते हैं तो राज्य सरकार इसके लिए तैयार है।

    महाराष्ट्र में संक्रमण की क्या स्थिति?

    महाराष्ट्र देश में महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 16,92,693 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 44,248 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,17,168 है।

    देशभर में 83 लाख से पार पहुंचे मामले

    देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 83 लाख से पार पहुंच गए हैं। बीते कुछ दिनों से देश में संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। पिछले 10 दिनों से देश में रोजाना 50,000 से कम नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 46,253 नए मामले सामने आए और 514 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 83,13,876 हो गई है, जिनमें से 1,23,611 की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    महामारी

    मुंबई

    आत्महत्या के लिए उकसाने का वो क्या मामला है जिसमें अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी हुई? महाराष्ट्र
    मुंबई: जनवरी तक कोरोना संक्रमित हो चुकी होगी झुग्गियों में रहने वाली 80 प्रतिशत आबादी- अध्ययन भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमित पाए गए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, अस्पताल में भर्ती नितिन गडकरी
    कोरोना वायरस: मुंबई में मौतें अधिक, लेकिन संक्रमण के मामले दिल्ली और बेंगलुरू से कम दिल्ली

    महाराष्ट्र

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्रियों की तीखी प्रतिक्रिया, बताया फासीवादी कदम अर्नब गोस्वामी
    महाराष्ट्र: दो साल पुराने आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार आत्महत्या
    मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 40,000 से कम नए मामले, 500 से कम मौतें दिल्ली

    महामारी

    राजस्थान के बाद ओडिशा में भी पटाखों की ब्रिकी पर रोक, कर्नाटक कर रहा विचार ओडिशा
    कोरोना वायरस: देश में दूसरी पीक संभव, हमारे व्यवहार पर निर्भर करेगा सब कुछ- नीति आयोग भारत की खबरें
    कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को कैसे प्रभावित किया? डोनाल्ड ट्रंप
    दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री पर लगाई रोक राजस्थान

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023