NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 25, 2020
    09:58 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,922 नए मामले सामने आए और 418 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं। इससे पहले कल रिकॉर्ड 15,968 नए मामले सामने आए थे।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 4,73,105 हो गई है, वहीं 14,894 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,86,514 है।

    रिकवरी रेट

    57 प्रतिशत से अधिक हुई ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

    नए मामलों के साथ-साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 13,012 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,71,697 हो गई है जो कुल मामलों की 57.42 प्रतिशत है।

    अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,07,871 टेस्ट किए गए और अब तक कुल 75.60 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 1,42,900 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,739 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली में अब तक 70,390 मामले सामने आए हैं और 2,365 लोगों की मौत हुई है।

    इसके बाद तमिलनाडु में 866 मौत समेत 67,468 मामले और गुजरात में 1,735 मौत समेत 28,943 मामले सामने आए हैं।

    बिगड़ती स्थिति

    दिल्ली ने मुंबई को पीछे छोड़ा

    इस बीच देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है और वह मुंबई को पीछे छोड़ देश का सबसे अधिक प्रभावित शहर बन गई है। शहर में पिछले 24 घंटे में 3,788 नए मामले सामने आए।

    दिल्ली में नए मामलों में आई इस बढ़ी उछाल का सीधा संबंध टेस्टिंग से है और पिछले एक हफ्ते में 1.04 लाख टेस्ट किए गए हैं जो कुल टेस्टों के एक चौथाई से अधिक हैं।

    जानकारी

    दिल्ली में बेडों की संख्या भी बढ़ी

    टेस्टिंग बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली ने अन्य जरूरी सुविधाओं में भी इजाफा किया है और पिछले एक हफ्ते में बेडों की संख्या 8,800 से बढ़कर 13,400 हो गई है। इसके अलावा छतरपुर में 10,200 बेडों का देखभाल केंद्र भी इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश, ब्राजील दूसरा

    पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 94.07 लाख हो गई है, वहीं 4.82 लाख लोगों की मौत हुई है।

    23.80 लाख संक्रमितों और 1.22 लाख मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। ब्राजील (11.88 लाख) और रूस (6.06 लाख) अन्य वो दो देश हैं जो भारत से आगे हैं।

    कोरोना वायरस से हुई मौतों के मामले में भारत दुनिया में आठवें स्थान पर है।

    स्टडी

    43 प्रतिशत लोगों के संक्रमित होने पर पैदा हो सकती है हर्ड इम्युनिटी- स्टडी

    इस बीच पूरी दुनिया को राहत देने वाली एक खबर भी आई है। 'साइंस' पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि 43 प्रतिशत लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर किसी भी इलाके में हर्ड इम्युनिटी पैदा हो सकती है। पहले ये आंकड़ा इससे कई अधिक 60 प्रतिशत बताया जा रहा था।

    बता दें कि हर्ड इम्युनिटी "प्राकृतिक वैक्सीन" के तौर पर काम करती है और वायरस की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    जानिए गलवान में चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेने वाली बिहार रेजिमेंट का इतिहास चीन समाचार
    सीमा विवाद: चीन ने गलवान घाटी को बताया अपना हिस्सा, भारत पर लगाया उकसावे का आरोप चीन समाचार
    रेलवे ने रखा केवल स्वदेशी पुर्जों के इस्तेमाल का लक्ष्य, बाहर से नहीं लेगा सामान चीन समाचार
    गलवान घाटी के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे- वायुसेना प्रमुख भदौरिया चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    हरियाणा: कोरोना वायरस टेस्ट हुआ सस्ता, निजी अस्पतालों में कम हो सकता है इलाज का खर्चा भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना संक्रमितों के अनिवार्य क्वारंटाइन नियम पर बोले केजरीवाल- हमारे लिए अलग नियम क्यों? दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली में मार्च से अब तक 1,200 से अधिक डॉक्टर और नर्स हुए संक्रमित दिल्ली
    भारत और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को कब डिस्चार्ज किया जाता है? दक्षिण कोरिया

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दसवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर रहा ICMR क्या-क्या काम करता है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले, रिकॉर्ड 331 की मौत भारत की खबरें

    महामारी

    कोरोना वायरस: अब तक कौन-कौन से टेस्ट उपलब्ध हैं और कौन सा कितना भरोसेमंद? वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025