NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इन केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में 500 से कम कोरोना संक्रमित, मौत एक भी नहीं
    अगली खबर
    इन केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में 500 से कम कोरोना संक्रमित, मौत एक भी नहीं

    इन केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में 500 से कम कोरोना संक्रमित, मौत एक भी नहीं

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 14, 2020
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक लगभग 3.21 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

    महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात आदि राज्यों में हालात भयावह बने हुए हैं। वहीं देश के सात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां अब तक 500 से कम मामले सामने आए हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित

    महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार सुबह तक यहां 1,04,568 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी और 3,830 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश का सर्वाधिक प्रभावित शहर है।

    इसके बाद तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 42,687 मामले सामने आए हैं और 397 मरीजों की मौत हुई है।

    जानकारी

    इन राज्यों में 500 से कम मामले

    अब उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर नजर डालते हैं, जहां 500 से कम मामले सामने आए हैं। हालांकि, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की तुलना में ये राज्य बेहद छोटे हैं। संक्रमितों की कम संख्या के पीछे यह भी एक वजह है।

    कोरोना वायरस

    इन दो जगह 50 से भी कम मामले

    दादर नगर हवेली और दमन-दीव- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 35 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण यहां अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

    अंडमान और निकोबार- यहां 38 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 33 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। यहां भी एक भी मौत नहीं हुई है।

    कोरोना वायरस

    इन दो राज्यों में 100 से कम मामले

    अरुणाचल प्रदेश- यहां 87 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इनमे से चार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि बाकी का इलाज जारी है। यहां कोई मौत नहीं हुई है।

    सिक्किम- यहां अब तक 63 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 59 का इलाज चल रहा है और चार लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण यहां अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

    कोरोना वायरस

    इन तीन राज्यों में भी एक भी मौत नहीं

    मणिपुर- यहां कोरोना वायरस के 449 मामले सामने आए हैं। इनमें से 91 लोग ठीक हो चुके हैं और बाकी का इलाज जारी है।

    मिजोरम- राज्य में अब तक 107 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से एक महामारी को हराकर ठीक हो चुका है और बाकी सक्रिय मामले हैं।

    नागालैंड- यहां 163 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इनमें से 76 ठीक हो चुके हैं और बाकी का इलाज चल रहा है।

    कोरोना वायरस

    लेकिन देश में तेजी से फैल रहा संक्रमण

    इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक हालात नियंत्रण में दिख रहे हैं, लेकिन देश में तेजी से फैलता कोरोना वायरस का प्रकोप चिंता का विषय बना हुआ है।

    बीते दिन देश में 11,929 नए मरीज मिले। यह अब तक एक दिन मे मिले कोरोना वायरस के नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

    इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,20,922 हो गई है, वहीं 9,195 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    सिक्किम

    ताज़ा खबरें

    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर
    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
    पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत पंजाब

    भारत की खबरें

    पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों के कामकाज में दखल दे रही ISI, भारत ने दर्ज कराया विरोध पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: देश में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची ट्रांसमिशन रेट हरियाणा
    कोरोना वायरस: दुनिया में छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत, इटली को पछाड़ा दिल्ली
    पहली बार दिखी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए आने वाले विमान की झलक, जानिये खासियत एयर इंडिया

    तमिलनाडु

    इस राज्य में ITI वालों के लिए दो हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती शिक्षा
    कोरोना वायरस: तमिलनाडु सरकार ने लगाई धारा 144, पंजाब और महाराष्ट्र में लगा कर्फ्यू महाराष्ट्र
    चीन में हंता वायरस से एक शख्स की मौत, जानें कितना खतरनाक है ये चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में अब तक 11 मौतें, दुनिया में 4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले भारत की खबरें
    लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य? राजस्थान
    मुंबई में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या के चलते 99 प्रतिशत ICU बेड भरे मुंबई
    कोरोना: तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या 20,000 पार, शीर्ष चार राज्यों में दो तिहाई मामले दिल्ली

    सिक्किम

    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार लोकसभा चुनाव
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने मणिपुर
    पहले चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा और बिहार में सबसे कम वोटिंग, जानें बड़ी बातें बिहार
    नवीन पटनायक ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025