Page Loader
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Dec 07, 2018
02:01 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए। उनके साथ स्टेज पर महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव मौजूद थे, उन्होंने गडकरी को संभाला। फिलहाल गडकरी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। गडकरी अहमदनगर में 'महात्मा फुले कृषि यूनिवर्सिटी' के दीक्षांत समारोह में हिस्सा ले रहे थे। राष्ट्रगान के दौरान गडकरी बेहोश हो गए।

ट्विटर पोस्ट

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की जल्द ठीक होने की दुआ

गंगा सफाई

मार्च तक 78-80 प्रतिशत गंगा साफ हो जाएगी- गडकरी

गडकरी के पास गंगा साफ करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कल दावा किया कि मार्च के आखिर तक गंगा नदी 70-80 प्रतिशत तक साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के तहत गंगा नदी की सफाई पर करीब ₹ 26,000 करोड़ खर्च किये जा रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि मार्च, 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह साफ हो जाएगी।

जानकारी

गडकरी की सेहत ठीक

फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक, गडकरी की सेहत अब ठीक है और अब वे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं। उनके ऑफिस ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

ट्विटर पोस्ट

गडकरी के ऑफिस ने ट्वीट कर दी उनके स्वास्थ्य की जानकारी