Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / नए साल में 1.1 डिग्री पर लुढ़का दिल्ली का तापमान, टूटा पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड
देश

नए साल में 1.1 डिग्री पर लुढ़का दिल्ली का तापमान, टूटा पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड

नए साल में 1.1 डिग्री पर लुढ़का दिल्ली का तापमान, टूटा पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड
लेखन भारत शर्मा
Jan 01, 2021, 01:33 pm 3 मिनट में पढ़ें
नए साल में 1.1 डिग्री पर लुढ़का दिल्ली का तापमान, टूटा पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड

उत्तर भारत में लगातार शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि शुक्रवार को नए साल (2021) पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान लुढ़क कर 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नए साल पर पिछले 15 सालों में दिल्ली में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। शीतलहर और कोहरे के कारण दिल्लीवासी सिहर उठे हैं।

डाटा
15 साल पहले नए साल पर गिरा तथा सबसे अधिक तापमान

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला द्वारा न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यह पिछले पंद्रह सालों का सबसे ठंडा नव वर्ष का पहला दिन है। इससे पहले 8 जनवरी, 2006 को शहर में न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तापमान के गिरने के कारण पूरी दिल्ली घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुकी है। इसी तरह पिछले साल जनवरी में 2.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

बयान
कोहरे के कारण सफदरजंग और पालम में शून्य मीटर रही दृश्यता

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने NDTV को बताया, सुबह 6 बजे बहुत घने के कोहरे के कारण सफदरजंग और पालम क्षेत्र में शून्य मीटर दृश्यता रही।" उन्होंने कहा कि शनिवार से तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है। यह 2 से 6 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। 4-5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

आंकलन
इस तरह किया जाता है कोहरे की स्थिति का आंकलन

IMD के अनुसार दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होने पर उसे बहुत घने कोहरे की श्रेणी में रखा जाता है। इसी तरह दृश्यता 51 से 200 मीटर होने पर घना कोहरा, 201 से 500 मीटर होने पर मध्यम कोहरा और 501 से 1,000 मीटर होने पर सामान्य कोहरा कहा जाता है। IMD के अनुसार दिल्ली में सबसे कम तापमान गुरुवार को 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह 18 दिसंबर को सबसे अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

चेतावनी
IMD ने उत्तर भारत के लिए जारी की बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

इधर, IMD ने शनिवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
भारत
दिल्ली
उत्तर भारत
ताज़ा खबरें
सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इन फिल्मों को OTT पर मिली वाहवाही
सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इन फिल्मों को OTT पर मिली वाहवाही मनोरंजन
कोर्ट ने खारिज की मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
कोर्ट ने खारिज की मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा देश
JEE मेन: दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऐसे करना होगा आवेदन
JEE मेन: दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऐसे करना होगा आवेदन करियर
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
जून में स्कोडा ऑटो और निसान मोटर्स की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी, देखें रिपोर्ट
जून में स्कोडा ऑटो और निसान मोटर्स की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी, देखें रिपोर्ट ऑटो
भारत
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सामूहिक हत्याओं का सबसे ज्यादा खतरा- अमेरिकी राजदूत
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए सामूहिक हत्याओं का सबसे ज्यादा खतरा- अमेरिकी राजदूत देश
भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट
भारत में बढ़ रही शहरी आबादी, 2035 तक 67.5 करोड़ होने का अनुमान- UN रिपोर्ट देश
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी ऑटो
स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई
स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई ऑटो
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह दुनिया
और खबरें
दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश ऑटो
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
और खबरें
उत्तर भारत
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये  जगहें
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें लाइफस्टाइल
उत्तर भारत में वायु प्रदूषण बड़ा खतरा, कम कर सकता है जिंदगी के नौ साल
उत्तर भारत में वायु प्रदूषण बड़ा खतरा, कम कर सकता है जिंदगी के नौ साल देश
ताजिकिस्तान में आया भूकंप, भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए तेज झटके
ताजिकिस्तान में आया भूकंप, भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए तेज झटके देश
महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर?
महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? लाइफस्टाइल
लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA
लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022