Page Loader
इंग्लैंड के इन गेंदबाजों ने ओल्ड ट्रैफर्ड में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए आंकड़े
क्रिस वोक्स के आंकड़े इस मैदान पर कमाल के हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंग्लैंड के इन गेंदबाजों ने ओल्ड ट्रैफर्ड में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए आंकड़े

Jul 16, 2025
05:57 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 जुलाई से शुरू होगा। सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में वह यह मुकाबला जीतकर अजेय बढ़त लेना चाहेगी। ऐसे में आइए इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

एलेक बेडसर (51 विकेट) 

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज एलेक बेडसर इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला 1946 में खेला था। आखिरी बार वह 1955 में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस मैदान पर 7 मुकाबले खेले थे और इसकी 14 पारियों में 13.45 की उम्दा औसत के साथ 51 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका ओल्ड ट्रैफर्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/52 का रहा था।

#2

स्टुअर्ट ब्रॉड (46 विकेट) 

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच साल 2008 में खेला था। आखिरी बार वह यहां 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने यहां 11 मुकाबले खेले थे और इसकी 21 पारियों में 20.91 की औसत के साथ 46 विकेट लेने में सफल रहे थे। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 का रहा था।

#3

जेम्स एंडरसन (38 विकेट) 

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज रहे जेम्स एंडरसन इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने यहां पहला मुकाबला 2004 में खेला था। आखिरी बार वह ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 11 मैच की 22 पारियों में 23.57 की औसत के साथ 38 विकेट चटकाए थे। वह इस मैदान पर एक बार भी 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/38 का था।

#4

क्रिस वोक्स (35 विकेट) 

भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेल रहे क्रिस वोक्स इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए वोक्स बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। उन्होंने यहां अब तक 7 टेस्ट खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 17.37 की औसत से 35 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट झटके, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/50 का रहा है।