NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण उड़ानें रद्द, गुजरात में अलर्ट; प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक
    अगली खबर
    मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण उड़ानें रद्द, गुजरात में अलर्ट; प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक
    मुंबई में दिखा चक्रवात बिपरजॉय का असर

    मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण उड़ानें रद्द, गुजरात में अलर्ट; प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

    लेखन नवीन
    Jun 12, 2023
    03:44 pm

    क्या है खबर?

    अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का असर का मुंबई में देखा गया। यहां चक्रवात के कारण मौसम खराब होने से मुंबई हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं।

    मुंबई में चक्रवात बिपरजॉय के चलते भारी अफरातफरी का माहौल देखा गया, जिससे कारण कई उड्डानें रद्द और लेट हो गईं और सैकड़ों यात्री घंटों तक अपनी उड़ान का इंतजार करते रहे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की।

    एयर इंडिया

    एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द

    एयर इंडिया ने मौसम में आई खराब के चलते एक ट्वीट किया है।

    इसमें लिखा है, 'मुंबई हवाई अड्डे पर खराब मौसम के चलते रनवे 09/27 को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। हमारे नियंत्रण से परे इस स्थिति के परिणामस्वरूप हमारी कई उड़ानों में देरी हो रही है, जबकि कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं। हम इस असुविधा के लिए खेद जताते हैं और इस व्यवधान से निपटने के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं।'

    अलर्ट

    चक्रवात बिपरजॉय को लेकर IMD का अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है।

    IMD ने कहा, "महाराष्ट्र में अगले 3 से 4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर और कोल्हापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जबकि तूफान के चलते इन इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।"

    अनुमान

    गुरुवार को चक्रवात के गुजरात पहुंचने की संभावना

    IMD के अधिकारियों ने गुरुवार को चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात और पाकिस्तान के तटीय इलाकों में पहुंचने की संभावना है।

    अधिकारियों ने कहा, "13 से 15 जून के दौरान चक्रवात के कारण गुजरात के कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाओं की चलते की संभावना है। इन इलाकों में चक्रवात के कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।"

    प्रभाव

    इन राज्यों में भी दिखेगा चक्रवात का प्रभाव

    IMD के अधिकारियों का कहना है कि चक्रवात बिपरजॉय का असर केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

    पाकिस्तान सरकार ने भी चक्रवात को लेकर सिंध और बलूचिस्तान में अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने कहा कि चक्रवात के कारण 13 जून की रात से सिंध और मकरान के तटों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

    कैसे

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उपजे इस चक्रवात का नाम 'बिपरजॉय' बांग्लादेश ने रखा है। बिपरजॉय का अर्थ बांग्ला भाषा में आपदा होता है।

    विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, जिन इलाके में चक्रवात आते हैं, उन्हीं इलाकों की स्थानीय भाषा में चक्रवात का नाम रखा जाता है और ये प्रक्रिया 2004 से चली आ रही है।

    इस नाम पर हिंद महासागर क्षेत्र से लगे बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड ने सहमति जताई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    चक्रवात
    गुजरात

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    मुंबई

    मुंबई के नजदीक मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार घूमने जरूर जाएं पर्यटन
    ऐपल के दिल्ली स्टोर का एरिया कम, लेकिन किराया मुंबई स्टोर के बराबर ऐपल
    मुम्बई ट्रैफिक पुलिस कारों के नाम से दिया सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश  ट्रैफिक नियम
    अभिनत्री ने फाइनेंसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला  बॉलीवुड समाचार

    चक्रवात

    वापस लौटेगा चक्रवाती तूफान वायु, 17-18 जून को कच्छ तट से टकराएगा मुंबई
    कोरोना वायरस प्रसार को देखने के लिए इस्तेमाल हो रही साइक्लोन पर नजर रखने वाली टेक्नोलॉजी भारत की खबरें
    सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी ओडिशा
    आज शाम तक बंगाल के तट से टकराएगा सदी का सबसे बड़ा साइक्लोन अम्फान ओडिशा

    गुजरात

    मोरबी पुल हादसा: पहले से टूटे हुए थे जंग लगे 22 तार, SIT ने जताई आशंका गुजरात सरकार
    मोरबी पुल हादसा: मुख्य आरोपी को मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का निर्देश गुजरात हाई कोर्ट
    गरवी गुजरात ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधाएं, जानिए इसकी अन्य खासियत और पैकेज दिल्ली
    H3N2 वायरस से गुजरात में पहली मौत, देश में अब तक कुल 7 मौतें  H3N2 वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025