कोरोना: बीते दिन देश में मिले 15,158 नए मरीज, दुनियाभर में अब तक 20 लाख मौतें
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,158 नए मामले सामने आए और 175 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,05,42,841 हो गई है। इनमें से 1,52,093 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,11,033 हो गई है। देश में बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी हुई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 17,000 मरीज
कोरोना महामारी के चपेट से उभरने वालों की बात करें तो गुरुवार देशभर में 16,977 मरीज ठीक हुए हैं।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,01,79,715 हो गई है। देश की रिकवरी 96.55 प्रतिशत हो गई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,03,090 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 18.57 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,84,768 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 50,336 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,30,668 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,158 लोगों की मौत हुई है।
8,85,710 मामलों और 7,139 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,36,883 मामलों और 3,415 मौतों के साथ केरल अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,145 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 45 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और नए मामले कम हो रहे हैं।
इसी तरह आंध्र प्रदेश में 94 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 300 से कम मामले आ रहे हैं।
वहीं कर्नाटक में 708 और केरल में 5,624 लोगों को संक्रमित पाया गया।
क्या आप जानते हैं?
दिल्ली में आठ महीनों बाद एक दिन में सबसे कम मामले
राजधानी दिल्ली में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 295 मामले सामने आए और 10 मौतें हुईं। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 6,31,884 हो गई है। इनमें से 10,732 की मौत हुई है। सक्रिय मामले घटकर 2,795 हो गए हैं।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में कोरोना से 20 लाख से ज्यादा मौतें
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 9.37 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 20 लाख की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.35 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.92 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 83.93 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.08 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।