2G घोटाला: खबरें

2G घोटाले को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला माना जाता था। इसका खुलासा 2010 में तब हुआ, जब महालेखाकार और नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में 2008 में किए गए स्पेक्ट्रम आवंटन पर सवाल उठाए थे। उस साल कंपनियों को नीलामी की बजाय 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर लाइसेंस दिए गए थे। CAG की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे देश के खजाने को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी उछला था। हालांकि, 2017 में दिल्ली की एक अदालत ने घोटाले में आरोपी 14 लोग और तीन कंपनियों को बरी कर दिया था। अदालत को इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

संसदीय समिति में PM-CARES फंड पर चर्चा को तैयार नहीं भाजपा

देश की सबसे महत्वपूर्ण संसदीय समितियों में से एक लोक लेखा समिति (PAC) कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया और PM-CARES फंड पर जांच-पड़ताल नहीं कर पाएगी।

वो बड़े नेता जो भ्रष्टाचार करने के लिए या इसके आरोप में जा चुके हैं जेल

भ्रष्टाचार के आरोपों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी देश की राजनीति का केंद्र बनी हुई है।