NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / वो बड़े नेता जो भ्रष्टाचार करने के लिए या इसके आरोप में जा चुके हैं जेल
    अगली खबर
    वो बड़े नेता जो भ्रष्टाचार करने के लिए या इसके आरोप में जा चुके हैं जेल

    वो बड़े नेता जो भ्रष्टाचार करने के लिए या इसके आरोप में जा चुके हैं जेल

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 23, 2019
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    भ्रष्टाचार के आरोपों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी देश की राजनीति का केंद्र बनी हुई है।

    चिदंबरम को INX मीडिया केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया है और वह 26 जुलाई तक उसकी कस्टडी में रहेंगे।

    चिदंबरम पहले बड़े नेता नहीं हैं जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए हैं, उनके पहले कई दिग्गज नेता जेल की हवा खा चुके हैं।

    आइए ऐसे ही कुछ बड़े नेताओं के बारे में जानते हैं।

    नंबर 1

    चारा घोटाले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव

    इस सूची में सबसे बड़ा नाम है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का।

    दिसंबर 2017 में CBI की एक विशेष अदालत ने लालू को 900 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े मामलों में 14 साल की सजा सुनाई थी।

    मामला 1990 के दशक में पशुपालन विभाग के खजाने से पशुओं के चारे से संबंधित पैसों को निकालने से संबंधित है।

    तब बिहार में झारखंड भी शामिल हुआ करता था और लालू इसके मुख्यमंत्री थे।

    याचिका

    सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है लालू की रिहाई की याचिका

    रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद लालू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

    इसके आधार पर जेल से रिहाई की उम्मीद में उन्होंने अप्रैल 2019 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि लालू ने महज 24 महीने जेल में काटे हैं और ये उन्हें हुई 14 साल की सजा के मुकाबले कुछ भी नहीं है।

    उन पर चारा घोटाले में ही अन्य मामले भी चल रहे हैं।

    नंबर 2

    आय से अधिक मामले में जेल गईं जयललिता

    सूची में दूसरा बड़ा नाम है तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता जे जयललिता का।

    जयललिता को 66.65 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में सितंबर 2014 में चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उन पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा था।

    मामले में उनकी सहयोगी शशिकला को भी सजा हुई थी। बेंगलुरू सेंट्रल जेल में 21 दिन काटने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।

    मामला

    स्वामी ने किया था जयललिता पर केस

    जयललिता पर आय से अधिक संपत्ति का ये मामला 1996 में तब जनता पार्टी के प्रमुख और अब भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने किया था।

    स्वामी ने आरोप लगाया था कि 1991 से 1996 में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 66.65 करोड़ की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय से अधिक है।

    तमिलनाडु की बहुत बड़ी नेता रहीं जयललिता का दिसंबर 2016 में 68 साल की उम्र में निधन हो गया था।

    नंबर 3

    चौटाला बाप-बेटे शिक्षक घोटाले में जेल में बंद

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और जाटों के बड़े नेता रहे ओम प्रकाश चौटाला भी भ्रष्टाचार के लिए जेल में बंद हैं।

    1999-2000 में मुख्यमंत्री के तौर पर उनके शासन काल में 3,206 जूनियर बेसिक टीचरों की भर्ती में घोटाला हुआ था, जिसे शिक्षक घोटाला के नाम से जाना जाता है।

    22 जनवरी, 2013 को रोहिणी की विशेष CBI अदालत ने उन्हें और उनके बेटे अजय चौटाला को 10-10 साल की सजा सुनाई थी।

    नंबर 4

    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंजारू लक्ष्मण को भी हुई भ्रष्टाचार के लिए सजा

    एक समय भाजपा के बड़े नेता रहे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बंजारू लक्ष्मण भी भ्रष्टाचार के लिए जेल गए थे।

    हथियारों के सौदे से संबंधित एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 2012 में उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी।

    सेना के लिए दूरबीन खरीद के सौदे का रक्षा मंत्रालय से कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए उन्होंने फर्जी आर्म्स डीलर्स से रिश्वत ली थी।

    2014 में 74 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

    नंबर 5

    कथित 2G घोटाले में जेल गए ए राजा

    अब बात करते हैं उन नेताओं की जिन पर भ्रष्टाचार के बड़े और गंभीर आरोप लगे और इनमें उन्हें जेल जाना पड़ा।

    इस कड़ी में सबसे पहला नाम है DMK नेता और UPA सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे ए राजा का। राजा को 1.76 लाख करोड़ रुपये के कथित 2G घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया था और वह 15 महीने जेल में भी रहे थे।

    हालांकि, 2017 में एक विशेष अदालत ने मामले में उन्हें बरी कर दिया।

    नंबर 6

    जमीन घोटाले में येदियुरप्पा गए जेल

    कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल होकर आए हैं।

    जमीन आवंटन से संबंधित एक जमीन घोटाले में येदियुरप्पा 2011 में 25 दिन जेल में रहे थे।

    इसके अलावा उनका नाम अवैध खनन के एक मामले भी आया और मामले में अगस्त 2011 में लोकायुक्त संतोष हेगड़े उनके खिलाफ अभियोग लाए और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

    तब वह भाजपा से भी अलग हो गए थे।

    जानकारी

    2016 में CBI कोर्ट ने किया येदियुरप्पा को बरी

    बेल्लारी अवैध खनन के नाम से चर्चित इस मामले में येदियुरप्पा पर 40 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था। येदियुरप्पा को 2016 में तब बड़ी राहत मिली, जब विशेष CBI अदालत ने मामले में उन्हें बरी कर दिया।

    नंबर 7

    कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में 9 महीने तिहाड़ में रहे सुरेश कलमाड़ी

    कांग्रेस के नेता रहे सुरेश कलमाड़ी का नाम भी उन नेताओं में शामिल है जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं।

    कलमाड़ी को 70,000 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) घोटाले में शामिल होने के आरोप में CBI ने अप्रैल 2011 में गिरफ्तार किया था।

    घोटाले के समय वह भारतीय ओलपिंक संघ के अध्यक्ष और कॉमनवेल्थ गेम्स के चेयरमैन थे।

    मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में नौ महीने गुजारने पड़े। कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    भारतीय जनता पार्टी
    लालू प्रसाद यादव
    भ्रष्टाचार

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    अब आपके कंप्यूटर की कभी भी जांच कर सकती हैं एजेंसियां, सरकार ने जारी किया आदेश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)
    सोहराबुद्दीन मामले में CBI कोर्ट का फैसला- सबूतों के अभाव में सभी 22 आरोपी बरी गुजरात
    PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा- खराब सेहत के कारण नहीं आ सकता भारत प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    क्यों और कैसे हुई आलोक वर्मा की CBI निदेशक के पद से छुट्टी, जानें नरेंद्र मोदी

    भारतीय जनता पार्टी

    झारखंड: भाजपा मंत्री की मुस्लिम विधायक से कैमरे के सामने जबरदस्ती, कहा- जय श्री राम कहो भारत की खबरें
    कर्नाटक: दो हिस्सों में बंटी कुमारस्वामी की JD(S), भाजपा को समर्थन देना चाहता है एक धड़ा कर्नाटक
    मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में काटे गए 1 करोड़ पेड़, कांग्रेस ने उठाए सवाल जंगल की आग
    जम्मू-कश्मीर: क्या धारा 35A हटाने की चल रही तैयारी? जानें क्या है इससे जुड़ा पूरा विवाद कश्मीर

    लालू प्रसाद यादव

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय नारे, जिन्होंने तय किया चुनावी हवा का रुख नरेंद्र मोदी
    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी अलग पार्टी 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बिहार
    लालू का जेल से बिहारवासियों के नाम पत्र, लिखा- मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं दलित

    भ्रष्टाचार

    भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाएंगे नवाज शरीफ, मिली सात साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 आयकर अधिकारियों को किया जबरन रिटायर केंद्र सरकार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी, जबरन रिटायर किए 15 और अधिकारी केंद्र सरकार
    मोदी की राह पर योगी, कहा- खुद रिटायर हों भ्रष्ट अधिकारी, नहीं तो करेंगे जबरन रिटायर नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025