NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,502 नए मामले, 3.32 लाख हुई कुल संक्रमितों की संख्या
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,502 नए मामले, 3.32 लाख हुई कुल संक्रमितों की संख्या

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,502 नए मामले, 3.32 लाख हुई कुल संक्रमितों की संख्या

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 15, 2020
    10:03 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,502 नए मामले सामने आए और 325 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    ये एक दिन में मिले दूसरे सबसे अधिक नए मामले हैं। इससे पहले कल रिकॉर्ड 11,929 नए मामले सामने आए थे। देश में तीन दिन से 11,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं।

    इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 3,32,424 हो गई है, वहीं 9,520 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,53,106 है।

    डाटा

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 7,419 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 7,419 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,69,798 पहुंच गई है जो कुल मामलों की 51.07 प्रतिशत है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 1,07,958 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 3,950 लोगों की मौत हुई है।

    तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 44,661 मामले सामने आए हैं और 435 मरीजों की मौत हुई है।

    दिल्ली में 1,327 मौतों समेत 41,182 मामले और गुजरात में 1,477 मौत समेत 23,544 मामले सामने आए हैं।

    दुनिया में स्थिति

    संक्रमितों के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर भारत

    पूरी दुनिया में भारत की स्थिति की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत केवल तीन देशों से पीछे है।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है और यहां अब तक 20.93 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    ब्राजील (8.67 लाख) और रूस (5.28 लाख) अन्य वो दो देश हैं जो भारत से आगे हैं।

    मौतों की संख्या के मामले में भारत नौवें स्थान पर है।

    स्थिति

    भारत की रिकवरी रेट बेहतर

    अन्य पैमानों पर भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर नजर आती है और देश के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों की रिकवरी रेट (मरीजों के ठीक होने की दर) अन्य सबसे अधिक प्रभावित देशों के मुकाबले अधिक है।

    भारत के दो सबसे अधिक प्रभावित शहर दिल्ली और मुंबई में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की दर क्रमश: 38.42 प्रतिशत और 45.65 प्रतिशत है। वहीं अमेरिका के सबसे अधिक प्रभावित शहर न्यूयॉर्क में ये मात्र 21.23 प्रतिशत है।

    मृत्यु दर

    भारत की मृत्यु दर भी अन्य देशों से बेहतर

    भारत की कोरोना वायरस मृत्यु दर भी अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है। देश की मृत्यु दर 2.86 प्रतिशत है, वहीं अमेरिका में ये 5.50 प्रतिशत और ब्राजील में 4.9 प्रतिशत है।

    सबसे अधिक प्रभावित देशों में रूस एकमात्र देश है जिसकी मृत्यु दर भारत से कम 1.3 प्रतिशत है।

    भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर सात लोगों की मौत हुई है, वहीं अमेरिका में ये आंकड़ा 355, ब्राजील में 201, रूस में 48 और ब्रिटेन में 614 है।

    संक्रमित

    प्रति 10 लाख लोगों पर संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत की स्थिति बेहतर

    प्रति 10 लाख लोगों पर संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर है। भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर 236 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, वहीं अमेरिका में ये आंकड़ा 6,471 और ब्राजील में 4,107 है।

    इसी तरह रूस में प्रति 10 लाख लोगों पर 3,605 और ब्रिटेन में 4,454 लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्पेन में ये आंकड़ा 5,179 है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    केरल से महाराष्ट्र तक कोरोना वायरस के मामले बढ़े; दिल्ली में एडवाइजरी जारी, उत्तराखंड में अलर्ट दिल्ली
    'भूल चूक माफ' ने आते ही इन 10 फिल्मों को दी मात, 'केसरी वीर' का हाल-बेहाल राजकुमार राव
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, इंग्लैंड दौरे से संभालेंगे कमान  शुभमन गिल

    भारत की खबरें

    पहली बार दिखी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए आने वाले विमान की झलक, जानिये खासियत एयर इंडिया
    कोरोना वायरस: पांचवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9,971 मामले कोरोना वायरस
    चीन के साथ बैठक के बाद भारत बोला- शांति से विवाद निपटाने को तैयार दोनों देश चीन समाचार
    कोरोना वायरस: लैटिन अमेरिकी देशों में तेजी से बढ़ रहे मरीज, ब्राजील सबसे आगे स्पेन

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: ICMR ने किया दावा- भारत में अभी तक शुरू नहीं हुआ है कम्यूनिटी ट्रांसमिशन भारत की खबरें
    बाहर से घर लौटने के बाद अपने कपड़ों को ऐसे करें सैनिटाइज, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस संकट के कारण 39.5 करोड़ अतिरिक्त लोग हो सकते हैं अत्यंत गरीब- रिपोर्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, बीते दिन 10,956 मामले और 396 मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025