NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गांधी जयंती: OTT पर देखिए महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    गांधी जयंती: OTT पर देखिए महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
    महात्मा गांधी के जीवन पर बनी हैं ये फिल्में

    गांधी जयंती: OTT पर देखिए महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ये बेहतरीन फिल्में

    लेखन मेघा
    Oct 02, 2023
    08:30 am

    क्या है खबर?

    आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती है। 1869 को पोरबंदर, गुजरात में जन्मे गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है और उन्हें बापू कहकर भी बुलाया जाता है।

    देश की आजादी में गांधी की अहम योगदान था और ऐसे में आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। बॉलीवुड में भी गांधी की जिंदगी पर कई फिल्में बनाई गई हैं।

    आइए आज गांधी जयंती के मौके पर आपको कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    #1

    'गांधी'

    रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' 1982 में आई थी, जिसे आज भी गांधी पर बनी सबसे अच्छी फिल्म माना जाता है।

    इस फिल्म में गांधी की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाया गया था और ऐसे में इसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

    यह फिल्म 8 अलग-अलग श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब जीतने में सफल रही थी।

    फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है और इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #2

    'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी'

    1996 में आई फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था और फिल्म में रजत कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इस फिल्म में गांधी की जिंदगी के उन वर्षों को दिखाया गया था, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

    इस फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए रजत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

    फिल्म को IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है और यह MX प्लेयर पर मौजूद है।

    #3

    'हे राम'

    कमल हासन की फिल्म 'हे राम' 2000 में आई थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह गांधी के किरदार में नजर आए थे।

    फिल्म की कहानी गांधी की हत्या की साजिश दिखाती है। इसमें एक व्यक्ति देश के बंटवारे के दौरान अपनी पत्नी का रेप होने के बाद गांधी की हत्या के लिए बनाए गए संगठन का हिस्सा बनता है।

    यह फिल्म MX प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

    #4

    'गांधी, माय फादर'

    2007 में आई फिल्म 'गांधी, माय फादर' का निर्देशन फिरोज अब्बास खान ने किया था और इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

    फिल्म में दर्शन जरीवाला गांधी के किरदार में थे तो अक्षय खन्ना ने उनके बेटे हरिलाल गांधी की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में गांधी के निजी जीवन और बेटे हरिलाल के साथ उनके रिश्तों को दिखाया गया था।

    IMDb पर 7.3 रेटिंग वाली इस फिल्म को ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #5

    'नाइन ऑवर्स टू रामा'

    1963 में आई फिल्म 'नाइन ऑवर्स टू रामा' गांधी की हत्या और नाथूराम गोडसे की जिंदगी पर आधारित है।

    इस फिल्म में गोडसे की जिंदगी के 9 घंटे दिखाए गए हैं और जर्मन अभिनेता होर्स्ट बुचहोल्च गोडसे की भूमिका में थे।

    यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है और इसे IMDb पर 6.4 रेटिंग मिली है।

    इसके अलावा 2005 में आई अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' को भी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गांधी को बापू कहकर बुलाए जाने की शुरुआत बिहार के चंपारण से हुई थी, जहां उन्होंने अंग्रेजों के किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी। यहां एक किसान ने उन्हें बापू कहा था। किसान का नाम राजकुमार शुक्ला बताया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गांधी जयंती
    महात्मा गांधी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर लौटने लगा कोरोना का कहर, एक हफ्ते में 164 मामले सामने आए कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा

    गांधी जयंती

    महात्मा गांधी यहां कभी नहीं गए, लेकिन भारत के बाद यहीं हैं उनके सबसे ज़्यादा स्टैच्यू महात्मा गांधी
    गांधी की 150वीं जयंती: जानिेए कैसा था बापू का खानपान और पसंदीदा भोजन लाइफस्टाइल
    महात्मा गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी के लेख का विश्लेषण, दिखावटी है मोदी का गांधी प्रेम झारखंड
    गांधी जयंती के मौके पर रक्तदान करने वाले छात्रों को मिलेंगे ज्यादा नंबर शिक्षा

    महात्मा गांधी

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल हुए 'गोडसे भक्त' नेता, कमलनाथ ने किया स्वागत मध्य प्रदेश
    दक्षिण अफ्रीका: धोखाधड़ी के मामले में महात्मा गांधी की पड़पोती को सात साल की सजा दक्षिण अफ्रीका
    पायल रोहतगी पर हुई FIR, महात्मा गांधी समेत अन्य के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी मुंबई
    महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर फिल्म बना रहे महेश मांजरेकर, देखिए टीजर पोस्टर ट्विटर

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति से पहले इन हस्तियों ने गाना गाकर दिया अपने जीवनसाथी को शादी का तोहफा परिणीति चोपड़ा
    रवीना ने करिश्मा पर साधा निशाना, बोलीं- मेरे खिलाफ तो खुलेआम राजनीति हुई है रवीना टंडन
    'मिशन रानीगंज' से 'तेजस' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं ये फिल्में आगामी फिल्में
    कैटरीना कैफ के व्हाट्सऐप चैनल पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, मार्क जुकरबर्ग को भी दी मात कैटरीना कैफ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025