Loading...
महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, शफाली को नहीं मिला मौका 
5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, शफाली को नहीं मिला मौका 

Aug 19, 2025
04:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिलाओं के वनडे विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले अगले विश्व कप संस्करण में हरमनप्रीत कौर ही भारतीय टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में बरकरार रहेंगी। विश्व कप की टीम में शफाली वर्मा को नहीं चुना गया है। आइए भारतीय टीम पर एक नजर डालते हैं।

शफाली 

शफाली की जगह पर प्रतिका रावल को मिला मौका 

शफाली की जगह पर प्रतिका रावल को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में चुना गया है।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रही शफाली आखिरी बार वनडे में अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।

उन्होंने 2024 में 6 पारियों में 18.00 की औसत से 108 रन बनाए थे।

दूसरी तरफ प्रतिका ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 वनडे मैचों में 54.08 की औसत से 703 रन बनाए हैं।

रेणुका 

रेणुका सिंह ठाकुर की हुई वापसी 

रेणुका ठाकुर की भी वापसी हुई है। उनके पास विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद की फॉर्म और फिटनेस साबित करने का मौका होगा।

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ठाकुर पैर की चोट के कारण विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेली हैं।

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर को भी विश्व कप टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।

ADVERTISEMENT

टीम 

वनडे विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम 

विश्व कप की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा

वनडे सीरीज की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), और स्नेह राणा।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल 

5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु

बता दें कि विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 14, 17 और 20 सितंबर को भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

खिताब 

अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी भारतीय टीम 

भारतीय महिला टीम ने अब तक वनडे विश्व कप का खिताब नहीं जीता है और आगामी संस्करण में मेजबानी करते हुए टीम पहली बार विजेता बनने का प्रयास करेगी।

इससे पहले 2005 और 2017 में भारतीय टीम फाइनल में हारकर विजेता थी रही थी।

2022 में खेले गए पिछले संस्करण में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी और 5वें स्थान पर रही थी।

ADVERTISEMENT