NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति से पहले इन हस्तियों ने गाना गाकर दिया अपने जीवनसाथी को शादी का तोहफा
    अगली खबर
    परिणीति से पहले इन हस्तियों ने गाना गाकर दिया अपने जीवनसाथी को शादी का तोहफा
    इन सितारों ने अपनी शादी के तैयार किए खास गाने

    परिणीति से पहले इन हस्तियों ने गाना गाकर दिया अपने जीवनसाथी को शादी का तोहफा

    लेखन मेघा
    Sep 27, 2023
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में अपनी शाही शादी के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं।

    शादी में परिणीति ने राघव को एक खास तोहफा दिया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

    दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए एक बेहद प्यारा गाना गाया है।

    आइए ऐसे सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी शादी को इसी तरह यादगार बनाया था।

    #1

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं।

    इसी बीच अब परिणीति का राघव के लिए गाया गया गाना 'ओ पिया' भी सामने आ गया है, जिसे संगीत गौरव दत्ता ने दिया है, वहीं उन्होंने सनी और हरजोत कौर के साथ इसे लिखा है।

    वायरल होते शादी के वीडियो में यह गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है और अब यूट्यूब पर उपलब्ध है।

    #2

    नीति मोहन

    बॉलीवुड की मशहूर गायिका नीति मोहन ने 15 फरवरी 2019 में निहार पांड्या से हैदराबाद में शादी की थी। गायिका की शादी में इंडस्ट्री के काफी सितारे शामिल हुए थे।

    इस शादी की खास बात ये थी कि नीति ने निहार के लिए एक खास गाना 'किथे रह गया' तैयार किया था।

    इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह आज भी लोगों की सगाई या शादी में अक्सर सुनने को मिल जाता है।

    #3

    नेहा कक्कड़

    नेहा कक्कड़ ने अक्टूबर 2020 में रोहनप्रीत सिंह से शादी रचाई थी। दोनों की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे पहुंचे थे।

    नेहा का गाना 'नेहू द व्याह' उनकी शादी के लिए बेहद खास है क्योंकि इसकी शूटिंग के दौरान ही वह रोहनप्रीत से मिली थीं और उन्हें प्यार हो गया था।

    ऐसे में इस गाने को दोनों ने अपनी शादी के ऐलान से कुछ समय पहले ही रिलीज किया था।

    #4

    हर्षदीप कौर 

    हिंदी, पंजाबी और सूफी गानों के लिए मशहूर हर्षदीप कौर ने कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। वह "सूफी की सुल्ताना" नाम से भी पहचानी जाती हैं।

    गायिका ने 2015 में मनकीत सिंह से शादी की थी और अब उनका एक बेटा भी है।

    गायिका ने शादी में पति के लिए खास गाना 'प्यार मिला' तैयार किया था, जिसे न सिर्फ उन्होंने अपनी आवाज दी थी, बल्कि उन्होंने इसे लिखा और इसे संगीत दिया था।

    #5

    राहुल वैद्य

    राहुल वैद्य ने दिशा परमार से 2021 में शादी की थी, जिसके लिए उन्होंने अभिनेत्री को 'बिग बॉस 14' के घर में प्रपोज किया था।

    दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी और अभी कुछ दिनों पहले ही उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।

    राहुल ने असीस कौर के साथ अपनी शादी के लिए खास गाना 'मधानिया' रिलीज किया था, जिसमें दिशा नजर आई थीं।

    यह गाने 2 साल बाद भी शादियों में सुनने को मिलता है।

    #6

    दिव्यांका त्रिपाठी

    छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

    अपनी शादी के लिए विवेक और दिव्यांका ने एक खास गाना 'रंग दे' तैयार किया था, जिसे मोइन साबरी और प्राजक्ता शुक्रे ने अपनी आवाज दी थी। इसके संगीतकार चिंटू सिंह थे।

    मालूम हो कि दोनों के प्यार की शुरुआत टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां वे पहली बार मिले थे।

    पोल

    आपको दुल्हन के रूप में इनमें से कौन सबसे ज्यादा पसंद आई? 

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    परिणीति चोपड़ा की शादी के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे, डिजाइनर ने बताया परिणीति चोपड़ा की शादी के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे, डिजाइनर ने बताया
    ये भी पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: नेहा कक्कड़ को इन गानों से मिली पहचान, ऐसा रहा बॉलीवुड तक का सफर  जन्मदिन विशेष: नेहा कक्कड़ को इन गानों से मिली पहचान, ऐसा रहा बॉलीवुड तक का सफर 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    नेहा कक्कड़
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा राघव चड्ढा
    राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा का पुराना वीडियो वायरल राघव चड्ढा
    क्या परिणीति चोपड़ा 10 अप्रैल को करेंगी राघव चड्ढा से सगाई? राघव चड्ढा
    राघव ने परिणीति संग शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोले- जश्न मनाने का मौका मिलेगा  राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा

    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करने वाले हैं शादी, हार्डी संधू ने की पुष्टि परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात परिणीति चोपड़ा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का हो चुका है रोका, इसी साल हो सकती है शादी परिणीति चोपड़ा

    नेहा कक्कड़

    नेहा के बाद आदित्य नारायण का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड में गायकों को नहीं मिलते पैसे बॉलीवुड समाचार
    जल्द शुरू होगा डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो, जज बनेंगे नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ बॉलीवुड समाचार
    नेहा कक्कड़ ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल सिंगर्स सेलेना गोम्ज और एरियाना ग्रैंडे को पछाड़ निकलीं आगे हॉलीवुड समाचार
    नेहा कक्कड़ बोलीं- मैं नंबर वन हूं इसलिए लोग मेरे बारे में बात करते हैं बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पहले उदयपुर में शादी रचा चुके हैं ये मशहूर सितारे परिणीति चोपड़ा
    नकारात्मकता से दूरी के लिए नहीं देखी 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी'- विशाल भारद्वाज विशाल भारद्वाज
    शाहरुख खान समेत इन अभिनेताओं की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कीं सबसे ज्यादा सालाना कमाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    प्रभास और नयनतारा 16 साल बाद फिर आए साथ, मांचू विष्णु की 'कन्नप्पा' का बने हिस्सा प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025