NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आशा पारेख के ये सदाबहार गाने आज भी हैं मशहूर, सुनकर थिरकने को हो जाएंगे मजबूर
    अगली खबर
    आशा पारेख के ये सदाबहार गाने आज भी हैं मशहूर, सुनकर थिरकने को हो जाएंगे मजबूर
    आशा पारेख के बेहतरीन गाने

    आशा पारेख के ये सदाबहार गाने आज भी हैं मशहूर, सुनकर थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

    लेखन मेघा
    Oct 02, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    60-70 के दशक की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं।

    2 अक्टूबर, 1942 को गुजरात में जन्मी पारेख ने अपने 4 दशक लंबे करियर में 85 से अधिक फिल्मों में काम किया।

    अभिनेत्री ने 1952 में फिल्म 'मां' से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की तो 1959 में फिल्म 'दिल देके देखो' में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आईं।

    आइए अभिनेत्री के सदाबहार गानों पर नजर डालते हैं, जो आज भी मशहूर हैं।

    #1

    'पर्दे में रहने दो'

    1968 में आई फिल्म 'शिकार' का गाना 'पर्दे में रहने दो' पारेख के बेहतरीन गानों में से एक है, जिसे आज भी बेहद पसंद किया जाता है।

    इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है और संगीत शंकर जयकिशन ने तैयार किया था। इस गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे।

    आत्माराम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र, संजीव कुमार और हेलेन जैसे बेहतीन सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    #2

    'ओ मेरे सोना रे सोना रे'

    पारेख और शम्मी कपूर पर फिल्माया गया गाना 'ओ मेरे सोना रे सोना रे' 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' में था।

    इसे मोहम्मद रफी और भोसले ने गाया था, वहीं संगीतकार आरडी बर्मन थे और बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे।

    इस फिल्म के ही एक और गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली' का खुमार आज भी लोगों के बीच देखने को मिल जाता है।

    इन दोनों ही गानों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

    #3

    'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा'

    पारेख गाने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' में शम्मी के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी इसमें कमाल की लगी थी तो उनका डांस भी शानदार था।

    भोसले और रफी की आवाज में सजा यह गाना लोगों को बेहद कमाल का लगा था और अभी भी शादी-पार्टी में अक्सर लोग इस पर डांस करते हुए नजर आते हैं।

    यह गाना भी विजय आनंद की फिल्म 'तीसरी मंजिल' का ही है, जिसका खुमार अलग ही देखते बनता है।

    #4

    'कांटा लगा'

    पारेख ने 1972 में आई फिल्म 'समाधि' में गाने 'कांटा लगा' पर डांस किया था, जिसमें अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया था।

    यह गाना लता मंगेशकर की आवाज से सजा था और आरडी बर्मन ने इसका संगीत तैयार किया था।

    2002 में डीजे डॉल ने इसका रीमिक्स बनाया, जिसमें शेफाली जरीवाला नजर आई थीं। यह गाना रातोंरात मशहूर हो गया था।

    इन गानों को दर्शकों ने बेशुमार दिया है और आज भी लोग इन पर ठुमके लगाते हैं।

    #5

    'अच्छा तो हम चलते हैं'

    1970 में आई फिल्म 'आन मिलो सजना' का यह गाना 'अच्छा तो हम चलते हैं' बेहद प्यारा है, जिसे पारेख और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों की जोड़ी कमाल की लगी है।

    किशोर कुमार के साथ इस गाने को लता ने अपनी आवाज दी थी, वहीं लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने इसको संगीत दिया था और आनंद बक्शी ने बोल लिखे थे।

    मुकुल दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सभी ने काफी पसंद किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पारेख को सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। अभिनेत्री को 2020 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा अभिनेत्री ने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आशा पारेख
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    आशा पारेख

    अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड समाचार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    जन्मदिन विशेष: क्यों इतनी लोकप्रियता के बाद भी आशा पारेख ने छोड़ा हिंदी सिनेमा? बॉलीवुड समाचार
    आशा पारेख का महिलाओं के फैशन पर ऐतराज, बोलीं- पारंपरिक परिधान छोड़ वेस्टर्न कपड़े पहन रहीं सेलिब्रिटी गॉसिप

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन  वाणी कपूर
    जन्मदिन विशेष: अपने गानों से रोमांस सिखाने वाले केके की ऐसी थी प्रेम कहानी गायक केके
    जन्मदिन विशेष: डेजी शाह ने ऐसा तय किया बैकग्राउंड डांसर से बड़े पर्दे तक का सफर डेजी शाह
    जन्मदिन विशेष: मधुर भंडारकर को इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, OTT पर हैं मौजूद  मधुर भंडारकर

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति से पहले इन हस्तियों ने गाना गाकर दिया अपने जीवनसाथी को शादी का तोहफा परिणीति चोपड़ा
    रवीना ने करिश्मा पर साधा निशाना, बोलीं- मेरे खिलाफ तो खुलेआम राजनीति हुई है रवीना टंडन
    'मिशन रानीगंज' से 'तेजस' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं ये फिल्में आगामी फिल्में
    कैटरीना कैफ के व्हाट्सऐप चैनल पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, मार्क जुकरबर्ग को भी दी मात कैटरीना कैफ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025