NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '20 डेज इन मारियुपोल' से 'माई ऑक्टोपस टीचर' तक, OTT पर देखिए ये ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 
    अगली खबर
    '20 डेज इन मारियुपोल' से 'माई ऑक्टोपस टीचर' तक, OTT पर देखिए ये ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 
    OTT पर मौजूद ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री

    '20 डेज इन मारियुपोल' से 'माई ऑक्टोपस टीचर' तक, OTT पर देखिए ये ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 

    लेखन मेघा
    Mar 11, 2024
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर सिनेमा जगत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है, जिसका इंतजार हर साल सितारे और प्रशंसक करते हैं।

    अब 96वें अकादमी पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है, जिसमें भारत की ओर से भेजी गई डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' ऑस्कर पाने से चूक गई।

    इसकी जगह यूक्रेन की '20 डेज इन मारियुपोल' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर अपने नाम किया।

    ऐसे में आइए अब OTT पर मौजूद ऑस्कर जीत चुकी डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानते हैं।

    #1

    '20 डेज इन मारियुपोल'

    मस्टीस्लाव चेनोर्वे के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री '20 डेज इन मारियुपोल' बीते साल आई थी। इसका प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे सनडांस वर्ल्ड सिनेमा डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार भी मिला था।

    यह डॉक्यूमेंट्री रूस द्वारा यूक्रेन पर किए हमले की कहानी दिखाती है, जब चेनोर्वे ने 20 दिन तक मारियुपोल में अपने सहयोगियों के साथ दिन बिताए थे।

    ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम कर चुकी इस डॉक्यूमेंट्री को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #2

    'नवलनी'

    बीते साल डैनियल रोहर की 'नवलनी' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर जीता था और भारत की ओर से गई शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीद्स' पुरस्कार पाने से चूक गई थी।

    इसकी कहानी रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जान लेना का प्रयास किया गया। जब वह अस्पताल में भर्ती थे तो उन्हें उनकी मौत की साजिश रचने वालों के बारे में पता चला था।

    'नवलनी' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    'माई ऑक्टोपस टीचर'

    2020 में आई माई जेम्स रीड और पिप्पा एर्लिच की 'माई ऑक्टोपस टीचर' भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर अपने नाम कर चुकी है।

    इसमें एक फिल्म निर्माता की कहानी दिखाई है, जो दक्षिण अफ्रीका के समुद्री तट पर एक मादा ऑक्टोपस से मिलता है। यह ऑक्टोपस उस पर जादू कर देती है।

    इस डॉक्यूमेंट्री से भारतीय फिल्म निर्माता स्वाति थियागराजन एसोसिएट प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में जुड़ी हुई थीं।

    यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #4

    'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'

    गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बीते साल ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का ऑस्कर मिला था, जिसका निर्देशन कार्तिकी गोन्साल्वेस ने किया था।

    इसकी कहानी तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपत्ति बेली और बमन की थी, जो अनाथ हाथियों की देखभाल करते हैं। उन्हें रघु नाम के एक घायल हाथी की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जिसके इर्द-गिर्द ही ये कहानी बुनी गई है।

    इस डॉक्यूमेंट्री को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    #5

    'समर ऑफ सोल'

    क्वेस्टलोव द्वारा निर्देशित 'समर ऑफ सोल' 2021 में आई थी, जो एक अमेरिकी कॉन्सर्ट डॉक्यूमेंट्री है।

    इसमें हार्लेम कल्चरल फेस्टिवल के बारे में दिखाया गया था, जो 1969 की गर्मियों में 6 हफ्तों तक चला था। इमसें हजारों लोग ने हिस्सा लेकर संस्कृति, संगीत और फैशन का जश्न मनाया था। इस फेस्टिवल की कहानी को काफी दिलचस्प तीरके से पेश किया गया था।

    बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर अपने नाम करने वाले 'समर ऑफ सोल' डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    जानकारी

    भारत की इन नामांकित डॉक्यमेंट्री को भी देखें

    यूट्यूब पर मौजूद डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' को 2022 में नामांकन हासिल हुआ था, लेकिन यह पुरस्कार नहीं जीत पाई। इसके अलावा 'ऑल दैट ब्रीद्स' को डिज्नी+ हॉटस्टार, 'लिटिल टेररिस्ट' को यूट्यूब और 'टू किल ए टाइगर' को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    मनोरंजन
    OTT प्लेटफॉर्म

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी
    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स

    ऑस्कर पुरस्कार

    अकादमी के नए सदस्यों की सूची जारी, करण जौहर समेत इन सितारों को मिला निमंत्रण करण जौहर
    'घूमर' और 'द केरल स्टोरी' होंगी ऑस्कर की रेस में शामिल- रिपोर्ट  द केरला स्टोरी फिल्म
    'जवान' को ऑस्कर में ले जाने की तैयारी में एटली, बोले- शाहरुख से करूंगा बात शाहरुख खान
    ऑस्कर 2024 में भारत की ओर से भेजी जाएगी फिल्म '2018', इन फिल्मों को छोड़ा पीछे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री

    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने किया नई फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान, बनेंगी इस मशहूर अभिनेता की जोड़ीदार प्रियंका चोपड़ा
    'सुनो चंदा' से 'जिंदगी गुलजार है' तक, मुफ्त में यूट्यूब पर देखिए ये शानदार पाकिस्तानी धारावाहिक बॉलीवुड समाचार
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में जाह्नवी कपूर संग खूब थिरकीं रिहाना, देखिए वायरल वीडियो रिहाना
    इरफान खान की पत्नी का खुलासा- टीवी से ऊब चुके थे अभिनेता, बनना चाहते थे निर्देशक इरफान खान

    OTT प्लेटफॉर्म

    ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' समेत इन फिल्मों में भरा देशभक्ति का जज्बा ऋतिक रोशन
    OTT पर इस हफ्ते दस्तक देगी 'इंडियन पुलिस फोर्स', 'मैं अटल हूं' करेगी सिनेमाघरों का रुख वेब सीरीज
    'फाइटर' से पहले गणतंत्र दिवस पर रहा इन फिल्मों का धमाल, कमाई में 'पठान' सबसे आगे गणतंत्र दिवस
    'सैम बहादुर' से पहले ZEE5 पर मुफ्त में देख डालिए देशभक्ति से प्रेरित ये शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025