NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सुनो चंदा' से 'जिंदगी गुलजार है' तक, मुफ्त में यूट्यूब पर देखिए ये शानदार पाकिस्तानी धारावाहिक
    अगली खबर
    'सुनो चंदा' से 'जिंदगी गुलजार है' तक, मुफ्त में यूट्यूब पर देखिए ये शानदार पाकिस्तानी धारावाहिक
    क्या आपने देखे ये चर्चित पाकिस्तानी धारावाहिक? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mahirahkhan)

    'सुनो चंदा' से 'जिंदगी गुलजार है' तक, मुफ्त में यूट्यूब पर देखिए ये शानदार पाकिस्तानी धारावाहिक

    लेखन मेघा
    Mar 02, 2024
    01:45 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय दर्शकों के बीच पिछले काफी समय से पाकिस्तानी धारावाहिक मशहूर हो रहे हैं। इनकी खासियत है कि ये जबरदस्ती कहानी को न खींचकर इन्हें खत्म कर देते हैं और इसलिए इन्हें पसंद किया जा रहा है।

    अगर आप भी पाकिस्तानी ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो हमने आपके लिए एक ऐसी ही शानदार धारावाहिकों की सूची बनाई है, जिनका लुत्फ आप मुफ्त में उठा सकते हैं।

    आइए यूट्यूब पर मौजूद इन धारावाहिकों के बारे में जानते हैं।

    #1 #2

    'सुनो चंदा' और 'फेयरी टेल'

    पाकिस्तानी अभिनेत्री इकरा अजीज और फरहान सईद का 2018 में आया ड्रामा 'सुनो चंदा' काफी मशहूर हुआ था। इसमें दो चचेरे भाई-बहन अर्सलान और अजिया की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें उनका परिवार शादी करने के लिए मजबूर करता है। ऐसे में दोनों के बीच नोक-झोंक और प्यारभरा रिश्ता बन जाता है।

    इसी तरह 'फेयरी टेल' भी एक रोमांटिक-कॉमेडी धारावाहिक है। इसमें फरजाद और हया की कहानी दिखाई है, जिसमें हया घर से भाग जाती है।

    #3 और #4

    'माई री' और 'सिर्फ तुम'

    15 साल की 'एनी' की कहानी दिखाता धारावाहिक 'माई री' भी शानदार है। इसमें एनी शादी के बाद मां बन जाती है और अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सबसे लड़ती है। यह दिखाता है कि कैसे बाल विवाह का लड़की और लड़के पर गलत प्रभाव पड़ता है।

    'सिर्फ तुम की कहानी अबीर की है, जो परिवार के साथ रहने के लिए विदेश से लौटता है। यहां उसकी सोच परिवार से मेल नहीं खाती, जिसके चलते परेशानी होती है।

    #5 और #6

    'इश्क मुर्शिद' और 'वो एक पल' 

    'इश्क मुर्शिद' की प्यार और राजनीति पर बनी कहानी काफी दिलचस्प है, जो अंत तक आपका मनोरंजन करेगी।इसकी कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अमीर लड़के से शादी नहीं करना चाहती पर एक अमीर लड़का ही उसके प्यार में पड़ जाता है। इसके बाद लड़का उससे शादी करने के लिए गरीब होने का नाटक करता है।

    इसके अलावा सीरियल 'वो एक पल' में 4 लोगों की प्रेम कहानी और पारिवारिक ड्रामे को दिखाया गया है।

    #7 और #8 

    'मन मायल' और 'तेरे बिन'

    'मन मायल' की कहानी मनाहिल की है, जिसे सलाह-उल-दीन से प्यार हो जाता है। हालांकि, हालात ऐसे बनते हैं कि मनाहिल को किसी और से निकाह करना पड़ता, जिसके बाद एक बार फिर उसके पहले प्यार की दस्तक उसकी जिंदगी में होती है। ये प्रेम कहानी आपकी आंखें नम कर देगी।

    इसके अलावा 'तेरे बिन' 2023 का सबसे पसंदीदा सीरियल है। इसमें वहाज अली और युमना जैदी मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी जोड़ी कमाल की लगी है।

    #9 और #10

    'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर'

    'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर' पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के सबसे पसंदीदा धारावाहिकों में शुमार है। फवाद, सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'कपूर और सन्स' में नजर आ चुके हैं। ऐसे में उनकी भारत में भी काफी लोकप्रियता है।

    'जिंदगी गुलजार है' की कशफ और जारूम की सादगी से भरपूर कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था तो माहिरा खान के साथ आया 'हमसफर' भी खूब पसंद किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    बॉलीवुड समाचार
    फवाद खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    मनोरंजन

    'क्रैक': अर्जुन रामपाल ने एक्शन के लिए की खूब तैयारी, अब वजन बढ़ाने की भी राजी अर्जुन रामपाल
    रणवीर सिंह की 'शक्तिमान' के नहीं आएंगे 3 भाग, देखने को मिलेगा अभिनेता का अलग अवतार रणवीर सिंह
    मनीषा कोइराला बोलीं- 30 साल में 100 फिल्में करने के बाद अब कमाया अपना लिए समय  मनीषा कोइराला
    IMDb पर शानदार रेटिंग वाली इन फिल्मों में दिखा आतंकवाद का घिनौना चेहरा, जानिए कहां देखें IMDb

    बॉलीवुड समाचार

    मानुषी छिल्लर को नहीं 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में आने का अफसोस, फिल्म को बताया महत्वपूर्ण  मानुषी छिल्लर
    रीमेक हैं बॉलीवुड के ये हॉरर फिल्में, यहां OTT पर उठाएं लुत्फ मनोरंजन
    'मिमी' से लेकर 'धड़क' तक, मराठी फिल्मों की रीमेक हैं ये बॉलीवुड फिल्में कृति सैनन
    अनन्या पांडे की बहन अलाना बनने वाली हैं मां, पति इवोर मैकक्रे संग साझा किया वीडियो अनन्या पांडे

    फवाद खान

    पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान सीरीज 'मिस मार्वेल' में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने कमाए 200 करोड़, सबसे ज्यादा कमाने वाली पाकिस्तानी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    फवाद की 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' इस तारीख को भारत में हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    फवाद खान की 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में अनिश्चित काल के लिए हुई पोस्टपोन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025